फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: 'अब बिहार में रामराज्य का समय आ गया है', मुजफ्फरपुर के कुढ़नी में बोले भाजपा सांसद रवि किशन

Fri, 24 Oct 2025 04:45 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar Election: रवि किशन ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री मोदी के कारण महिलाओं और युवाओं में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि सभा में महिलाओं की बड़ी संख्या यह दर्शाती है कि बिहार की महिलाएं एनडीए के साथ खड़ी हैं। 
विज्ञापन
रवि किशन के साथ यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर के कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र के केरमा मैदान में एनडीए की जनसभा को भोजपुरी फिल्म स्टार और गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने संबोधित किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहे।

मंच से जनता को संबोधित करते हुए रवि किशन ने कहा कि अब बिहार में रामराज्य का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भगवान राम का मंदिर बन चुका है, अब बिहार में माता जानकी का मंदिर बनने जा रहा है। पूरे देश में नहीं, बल्कि बिहार में भी एनडीए की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में सरकार बनने जा रही है।

विज्ञापन


पढे़ं: 'कांग्रेस की सरकार में आतंकियों को बिरयानी खिलाते थे, अब ऑपरेशन सिंदूर'; विपक्ष पर गरजे शाह

रवि किशन ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री मोदी के कारण महिलाओं और युवाओं में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि सभा में महिलाओं की बड़ी संख्या यह दर्शाती है कि बिहार की महिलाएं एनडीए के साथ खड़ी हैं और आने वाला 14 नवंबर उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

भोजपुरी स्टार सांसद ने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हिंदुओं पर सवाल उठाने वाले पहले अपने गिरवान में झांके। हम हिंदू धर्म के लोग हैं और हमें अपने धर्म पर गर्व है। जो विपक्ष हिंदुओं पर सवाल उठाता है, उसे पहले खुद को देखना चाहिए। लालू यादव का जंगलराज पूरे बिहार के लोगों ने देखा और समझा है। यह लोग बिहार के लिए नहीं, बल्कि केवल अपने परिवार के लिए काम करते हैं। इस चुनाव में उनका सफाया हो जाएगा और बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें