फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: केंद्रीय मंत्री बोले- बाबा साहब अंबेडकर के नाम पर विपक्ष ने की राजनीति, भाजपा ने किया सच्चा सम्मान

Sun, 04 May 2025 08:06 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar Election 2025: केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि अंबेडकर के दिल्ली स्थित आवास को संग्रहालय का रूप देकर उन्हें ऐतिहासिक सम्मान दिया गया। हम नारेबाजी नहीं करते, हम कार्य करते हैं। बाबा साहब का विचार समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही हमारी प्रतिबद्धता है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा तथा अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिरहुत प्रमंडल के मुजफ्फरपुर जिले के सकरा प्रखंड के रेपुरा गांव में आयोजित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती पर विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में भारत सरकार के केंद्रीय जल शक्ति विभाग के राज्य मंत्री बीएल वर्मा मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर को सबसे अधिक सम्मान भाजपा ने दिया है, जबकि कांग्रेस ने उन्हें केवल वोट बैंक की राजनीति के लिए इस्तेमाल किया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News:  अंधेरे में हुई NEET की परीक्षा, बिजली गुल होने पर नहीं दिखी वैकल्पिक व्यवस्था; नाराजगी
 
‘अंबेडकर का अपमान कांग्रेस की विरासत’
केंद्रीय मंत्री वर्मा ने विपक्ष पर तीखा हमला कर कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहब के सिद्धांतों को कभी अपनाया ही नहीं, बल्कि उनके विचारों को दबाया गया। उन्होंने कहा कि वो समय भी था जब बाबा साहब को राजनीतिक और सामाजिक मंच से दूर रखने की कोशिशें हुईं। कांग्रेस ने तो कभी अंबेडकर को सम्मानजनक स्थान नहीं दिया।
विज्ञापन

 
‘मोदी सरकार ने बाबा साहब के विचारों को किया साकार’
बीएल वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने अंबेडकर के सपनों को साकार करने की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं। अंबेडकर के दिल्ली स्थित आवास को संग्रहालय का रूप देकर उन्हें ऐतिहासिक सम्मान दिया गया। उन्होंने कहा कि हम नारेबाजी नहीं करते, हम कार्य करते हैं। बाबा साहब का विचार समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही हमारी प्रतिबद्धता है।
 
‘भारत रत्न देने में भी भाजपा की भूमिका रही महत्वपूर्ण’
वर्मा ने कहा कि बाबा साहब को भारत रत्न दिलाने में भी भाजपा की भूमिका अहम रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल समारोह नहीं करती, बल्कि उनके विचारों को कार्य में ढालती है। यही कारण है कि आज दलित, पिछड़े और महादलित समाज का सशक्तिकरण हो रहा है।
 
कार्यक्रम में पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक कुमार, महादलित प्रकोष्ठ के नेता सचिन राम और सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित रहे। रेपुरा स्थित एक निजी स्कूल के सभागार में आयोजित इस संगोष्ठी की शुरुआत बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Crime: घर से डेढ़ KM दूर दो फीट गहरे गड्ढे से बोरी में बंद मिला विवाहिता का शव, ससुरालियों पर ऐसा आरोप
 
‘भाजपा की सोच में है समावेश और समानता’
विचार संगोष्ठी के अंत में केंद्रीय मंत्री ने दोहराया कि भाजपा बाबा साहब अंबेडकर के सामाजिक समरसता के सिद्धांतों को आत्मसात कर रही है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने का प्रयास है। आने वाले समय में भी भाजपा बाबा साहब के विचारों को घर-घर तक पहुंचाने का काम करती रहेगी।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें