फ्रेंच बॉक्सिंग में बिहार को खिताब
- फोटो : अमर उजाला
बिहार के सवात (फ्रेंच बॉक्सिंग) खिलाड़ियों ने 5 से 8 अक्टूबर 2025 तक चंडीगढ़ में आयोजित 8वीं नेशनल सवात फ्रेंच चैंपियनशिप - 2025 में शानदार प्रदर्शन किया। बिहार टीम ने कुल 24 पदक (10 स्वर्ण, 6 रजत और 8 कांस्य) जीतकर ऑल इंडिया में तीसरा स्थान हासिल किया और द्वितीय उपविजेता का खिताब अपने नाम किया।
द्वितीय उपविजेता टीम की घोषणा के बाद राष्ट्रीय सवात संघ के संस्थापक सुखविंदर सिंह ने बिहार टीम के मुख्य कोच सह तकनीकी पदाधिकारी शिहान ई. राहुल श्रीवास्तव को उपविजेता ट्रॉफी प्रदान की। वहीं कोच आशिफ अनवर और टीम मैनेजर सुनील कुमार को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
पढ़ें: मुजफ्फरपुर में बाढ़ प्रभावित गायघाट क्षेत्र में शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, SDRF ने संभाला मोर्चा
पदक विजेता खिलाड़ियों को पूर्व खेल मंत्री व राज्य सवात संघ (बिहार) के मुख्य संरक्षक शिवचंद्र राम, अध्यक्ष संजीव कुमार, कोषाध्यक्ष शिल्पी सोनम समेत अन्य पदाधिकारियों ने सम्मानित किया और बधाई दी। इस उपलब्धि के बाद जिले में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
पदक विजेता खिलाड़ियों की सूची
सब-जूनियर कैटेगरी
-
सावी सिंह – गोल्ड
-
नंदनी कौशल – ब्रॉन्ज
कैडेट कैटेगरी
-
अन्नया श्रीवास्तव – गोल्ड
-
श्रृष्टि भारद्वाज – गोल्ड
-
इशिका मेहता – गोल्ड
-
मो. ऐहान – गोल्ड
-
सूर्यांस देव मेहता – गोल्ड
-
अक्षत कुमार श्रेष्ठ – सिल्वर
-
कुमारी अन्नया – ब्रॉन्ज
-
श्रेया सुरभि – ब्रॉन्ज
जूनियर कैटेगरी
यूथ कैटेगरी
सिनियर कैटेगरी
-
उपासना आनंद – गोल्ड
-
रिद्धिमा – सिल्वर
-
नासिर फिरोज – सिल्वर
-
ज्योति कुमारी – ब्रॉन्ज