फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मुजफ्फरपुर को मिली पहली अमृत भारत ट्रेन की सौगात, रेल मंत्री ने वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Mon, 29 Sep 2025 03:53 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar News: डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने इसे बिहार के लिए ऐतिहासिक दिन बताया। उन्होंने कहा कि त्योहारों के मद्देनजर लगातार स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है और आने वाले समय में और बेहतर रेल कनेक्टिविटी बिहार को मिलेगी।
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर से रवाना हुई अमृत भारत ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर को आज पहली अमृत भारत ट्रेन की सौगात मिली। इस ट्रेन को दिल्ली से केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने डिजिटल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही मुजफ्फरपुर जंक्शन पर उत्सव जैसा माहौल बन गया।

यह ट्रेन मुजफ्फरपुर से तेलंगाना राज्य की राजधानी हैदराबाद (चेलापल्ली) के लिए रवाना हुई। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय जल शक्ति विभाग के राज्य मंत्री राजभूषण चौधरी निषाद, विधायक विजेंद्र चौधरी, एमएलसी वंशीधर ब्रजवासी, मेयर निर्मला साहू, पूर्व मध्य रेलवे समस्तीपुर मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन


पढे़ं:  यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर किया था आपत्तिजनक पोस्ट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

केंद्रीय मंत्री राजभूषण चौधरी निषाद ने कहा कि बिहार अब हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सड़क और रेल दोनों ही क्षेत्रों में राज्य को बड़ी सौगातें मिल रही हैं। आज बिहार को एक साथ तीन अमृत भारत ट्रेन (दरभंगा, छपरा और मुजफ्फरपुर से) दी गई हैं। इससे पहले बिहार को वंदे भारत ट्रेन मिली थी। आने वाले दिनों में भी बिहार को कई नई रेल सुविधाएं मिलने वाली हैं।

डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने इसे बिहार के लिए ऐतिहासिक दिन बताया। उन्होंने कहा कि त्योहारों के मद्देनजर लगातार स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है और आने वाले समय में और बेहतर रेल कनेक्टिविटी बिहार को मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें