फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: एक शख्स ने बूढ़ी गंडक नदी के पुल से लगाई छलांग, मौके पर मची अफरा-तफरी; पुलिस जांच में जुटी

Wed, 31 Jan 2024 06:52 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur Hindi News: मुजफ्फरपुर में एक शख्स बूढ़ी गंडक नदी के पुल से नीचे कूद गया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के दादर स्थित बूढ़ी गंडक नदी के पुल से एक शख्स नीचे कूद गया। इस घटना के बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। जानकारी लगते ही स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और लोग नदी के पास पहुंचे। घटना बुधवार सुबह नौ बजे की बताई गई है।

विज्ञापन

 
बताया जा रहा है कि स्थानीय गोताखोर द्वारा करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शख्स को नदी से बाहर निकाला गया और आनन-फानन में उसे गंभीर हालत में पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, नदी में कूदने वाले शख्स की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। वहीं, घटना की सूचना के बाद मौके पर अहियापुर थाना पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। नदी में कूदने वाले शख्स की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस स्थानीय लोगों से इस संबंध में जानकारी जुटा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें