फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सीतामढ़ी में सरेआम हत्या, आचार संहिता में भी अपराधियों के हौसले बुलंद

Thu, 09 Oct 2025 10:06 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

सीतामढ़ी जिले के बेलसंड थाना क्षेत्र में बुधवार शाम रवि सिंह की सरेशाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। भोरहा निवासी रवि सिंह किसी काम से बाजार आए थे, तभी अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतामढ़ी जिले में आचार संहिता लागू होने के बावजूद अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बेलसंड थाना क्षेत्र में बुधवार शाम उस समय सनसनी फैल गई जब अपराधियों ने रवि सिंह को गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान भोरहा निवासी रवि सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, रवि सिंह किसी काम से बेलसंड बाजार आए थे। तभी घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बेलसंड थाने की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पढे़ं: कांग्रेस विधायक के बाद अब राजद MLA का इस्तीफा; बिहार चुनाव के पहले किसने-क्यों किया ऐसा?

विज्ञापन


पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से गश्ती बढ़ाने और अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। आचार संहिता के दौरान हुई इस वारदात ने कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें