फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर घुसपैठ नाकाम: रक्सौल बॉर्डर से श्रीलंकाई नागरिक गिरफ्तार, यह सामान मिला; सुरक्षा एजेंसी...

Sat, 10 Jan 2026 06:36 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

Motihari News: रक्सौल बॉर्डर पर एसएसबी ने नेपाल से भारत में अवैध प्रवेश की कोशिश कर रहे श्रीलंकाई नागरिक हनीफ कांची को गिरफ्तार किया है। उसके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं थे। सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ में जुटी हैं और पुलिस जेल भेजने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
एसएसबी की गिरफ्त में आरोपी श्रीलंकाई नागरिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोतिहारी में भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के रक्सौल बॉर्डर पर एसएसबी ने एक श्रीलंकाई नागरिक को उस समय गिरफ्तार किया, जब वह नेपाल से भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। यह कार्रवाई दोपहर के समय दोनों देशों को जोड़ने वाले मैत्री पुल पर नियमित जांच के दौरान की गई।

विज्ञापन

 
बिना वैध दस्तावेज पकड़ा गया विदेशी नागरिक
एसएसबी की जांच में गिरफ्तार व्यक्ति के पास भारत में प्रवेश या ठहरने से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज नहीं पाया गया। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए हरैया थाना पुलिस को सौंप दिया गया। गिरफ्तार श्रीलंकाई नागरिक की पहचान हनीफ कांची के रूप में की गई है। उसके पास से पासपोर्ट, नेपाली करेंसी, श्रीलंकाई पहचान पत्र, मोबाइल, कैमरा के साथ अन्य समान जब्त हुआ है।
 
सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, पूछताछ जारी
श्रीलंकाई नागरिक की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। उससे सीमा पार करने के उद्देश्य और संभावित नेटवर्क को लेकर विस्तार से पूछताछ की जा रही है, ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी सामने आ सके।
विज्ञापन




यह भी पढ़ें- Bihar: रक्सौल में तड़के आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, आधा दर्जन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी
विज्ञापन

 
पहले भी हो चुकी हैं गिरफ्तारियां
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले इसी रक्सौल बॉर्डर से तीन बांग्लादेशी नागरिकों को भी गिरफ्तार किया गया था। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं के चलते सीमा सुरक्षा को लेकर एजेंसियों की चौकसी और बढ़ा दी गई है।
 
जेल भेजने की तैयारी में पुलिस
हरैया थाना पुलिस के अनुसार, आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार श्रीलंकाई नागरिक को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है। मामले की जांच विभिन्न पहलुओं से की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें