फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: चालू आटा चक्की का पट्टा बदलने के दौरान जैकेट फंसने से संचालक की मौत, कई टुकड़ों में बंट गया था हाथ

Wed, 14 Jan 2026 08:36 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

Motihari News: मोतिहारी के चिरैया थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव में आटा चक्की चलाते समय पट्टे में जैकेट फंसने से संचालक धर्मेंद्र सिंह की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
 
विज्ञापन
आटा चक्की का पट्टा बदलते समय हादसे में संचालक की मौत (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : AI Image- Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोतिहारी जिले के चिरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत राघोपुर गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में आटा चक्की संचालक की मौत हो गई। आटा चक्की के पट्टे यानी बेल्ट में जैकेट उलझ जाने से संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी जान चली गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई।

विज्ञापन

 
चालू चक्की में पट्टा बदलते समय फंसी जैकेट
मृतक की पहचान राघोपुर गांव निवासी स्वर्गीय विनोद सिंह के पुत्र धर्मेंद्र सिंह (40) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, घटना के समय आटा चक्की चालू अवस्था में थी। धर्मेंद्र सिंह ने जैकेट पहन रखी थी, जिसकी चेन खुली हुई थी। इसी दौरान वह चक्की के पट्टे को बदलने का प्रयास कर रहे थे, तभी उनका जैकेट बेल्ट में फंस गया।
 
हाथ कटने से मौके पर ही हुई मौत
जैकेट के पट्टे में उलझते ही धर्मेंद्र सिंह का हाथ कई टुकड़ों में कट गया। वहां मौजूद ग्राहक जब तक कुछ समझ पाते, तब तक अत्यधिक रक्तस्राव और गंभीर चोटों के कारण संचालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसा इतना अचानक था कि किसी को बचाव का मौका नहीं मिल सका।
विज्ञापन

 
पुलिस ने भेजा शव पोस्टमार्टम के लिए
घटना की सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। चिरैया थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पढ़ें- Bihar News: डायन के आरोप और आपसी रंजिश में खूनी खेल, महिला की पीट-पीट कर हत्या; बीच-बचाव करने गए कई लोग घायल
 
मृतक धर्मेंद्र सिंह के परिवार में पत्नी सरिता देवी, 12 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार और 10 वर्षीय पुत्र ओसन कुमार हैं। उनकी आटा चक्की राघोपुर उच्च माध्यमिक विद्यालय के समीप स्थित थी। धर्मेंद्र सिंह अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनकी मौत से परिवार पर आर्थिक और मानसिक संकट गहरा गया है। पत्नी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

 
परिजनों ने बताया कि मृतक का छोटा भाई रविन्द्र सिंह सपरिवार दिल्ली में रहता है। उसके गुरुवार को गांव पहुंचने के बाद ही शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इधर, चिरैया थानाध्यक्ष महेश कुमार ने पुष्टि की कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें