फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मोतिहारी में मेडिकल रिपोर्ट का बड़ा खेल, एक ही केस में दो रिपोर्ट; डॉक्टर समेत 6 पर FIR

Tue, 24 Mar 2026 08:58 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

मोतिहारी में एक ही घटना में दो अलग-अलग मेडिकल रिपोर्ट सामने आने से बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। डीएम के निर्देश पर हुई जांच में डॉक्टर ने दबाव में रिपोर्ट बदलने की बात स्वीकार की, वहीं एक्स-रे प्लेट बदलने का भी खुलासा हुआ।
विज्ञापन
एक केस में दो अलग अलग मेडिकल रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मोतिहारी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ही घटना में दो अलग-अलग मेडिकल रिपोर्ट बनाए जाने से पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े हो गए हैं। आमतौर पर अदालत में डॉक्टर की रिपोर्ट को पूरी तरह सही माना जाता है, लेकिन इस मामले ने मेडिकल रिपोर्ट की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन


एक ही डॉक्टर ने बनाई दो अलग-अलग रिपोर्ट

यह मामला केसरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़ा है। यहां के तत्कालीन प्रभारी डॉ. दशरथ ठाकुर ने मारपीट के एक मामले में पहले इंज्यूरी रिपोर्ट में जख्म को “साधारण” बताया। लेकिन हैरानी की बात यह है कि उसी दिन, उसी घटना में दूसरी रिपोर्ट तैयार की गई, जिसमें जख्म को “sharp cutting, grievous and dangerous to life” बताया गया।
 

ये भी पढ़ें: नशे और लालच की भेंट चढ़ी ममता, कलयुगी बेटे ने की मां की हत्या

विज्ञापन



मेडिकल रिपोर्ट में इस बदलाव का सीधा असर आरोपी इमरान पर पड़ा। गंभीर धाराओं में केस दर्ज होने के कारण उसे करीब 6 महीने तक जेल में रहना पड़ा। जेल से बाहर आने के बाद इमरान ने मोतिहारी के जिलाधिकारी से मिलकर पूरे मामले की शिकायत की और न्याय की मांग की।

मेडिकल बोर्ड की जांच में बड़ा खुलासा

डीएम के निर्देश पर गठित मेडिकल बोर्ड ने जब मामले की जांच की, तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। जांच के दौरान डॉ. दशरथ ठाकुर ने स्वीकार किया कि उनसे दबाव में आकर गलत इंज्यूरी रिपोर्ट बनवाई गई थी। हालांकि, जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने इस दबाव की जानकारी पुलिस या वरीय अधिकारियों को क्यों नहीं दी, तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। जांच में यह भी सामने आया कि वैष्णवी जांच घर के संचालक दीपेंद्र कुमार द्वारा एक्स-रे प्लेट तक बदल दी गई थी, जिससे मामले को और गंभीर बना दिया गया।
विज्ञापन


फायरिंग की घटना से जुड़ा है मामला

पूरा मामला केसरिया थाना क्षेत्र का है। नवंबर 2023 में हुई एक फायरिंग की घटना के बाद यह विवाद शुरू हुआ था, जिसमें एक महिला को गोली लगी थी। इस घटना में पहले से ही दोनों पक्षों द्वारा अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। अब इस पूरे मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए डॉक्टर, जांच घर संचालक समेत करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मोतिहारी एसपी के अनुसार, इमरान के आवेदन पर केस दर्ज कर लिया गया है और मामले में तत्कालीन थानाध्यक्ष पर लगे आरोपों की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें