Bihar: अलग-अलग जिलों से लड़के और लड़कियां अपने घर से यह कहकर पटना आती हैं कि वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर अपनी जिंदगी को नई उड़ान देंगे, लेकिन यहां आकर गलत रास्तों पर चलने लगते हैं। नतीजतन उन्हें प्यार, धोखा और बर्बादी से ही संतोष करना पड़ता है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पटना में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा ने अपने प्रेमी पर झूठा प्यार करने और शादी का झांसा देकर विश्वासघात कर दरिंदगी करने का संगीन आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि उसके प्रेमी ने उसको प्यार की बातें कहकर होटल बुलाया और उसके साथ गलत काम कर फरार हो गया। पुलिस मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। मामला शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र की है।
प्यार और धोखा की कहानी
पीड़िता (26) का कहना है कि आरोपी अभिजीत (28) पटना में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। दोनों की एक कोचिंग संस्थान में मुलाकात हुई। जान-पहचान बढ़ी तो मिलना-जुलना ज्यादा बढ़ गया। मिलना-जुलना बढ़ते बढ़ते प्यार मुहब्बत की भी बातें होने लगीं। और फिर दोनों साथ-साथ लिव-इन में रहने लगे। फिर अभिजीत ने फरवरी में अचानक उसके साथ रहना छोड़ दिया। उसके अचानक चले जाने की वजह पीड़िता खोजने लगी, तब उसे पता चला कि अभिजीत कहीं और शादी करने वाला है। फिर छात्रा लगातार अभिजीत से संपर्क करने की कोशिश करने लगी, लेकिन अभिजीत बात करने से आनाकानी करने लगा। कई बार मेसेज देने के बाद 13 मार्च को अभिजीत ने बातचीत करने के बहाने छात्रा को ओयो होटल पी. शाही के कमरा नंबर 103 में बुलाया। छात्रा ने आरोप लगाते हुए कहा है कि वहां अभिजीत ने पहले छात्रा को जबरन शराब पिलाई और फिर उसके साथ गन्दा काम किया। जब छात्रा बेहोश हो गई, तो आरोपी उसे उसी हालत में छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस कर रही है जांच
घटना के संबंध में लॉ एंड ऑर्डर के एसडीपीओ साकेत कुमार ने बताया कि होटल में यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कर लिया गया है। एफएसएल की टीम साक्ष्य जुटा रही है। साथ ही पीड़िता के बयान के अनुसार सभी सीसीटीवी की जांच की जा रही है, ताकि असलियत सामने आ सके। आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।