फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: राजस्थान में बुकिंग करके बिहार में शराब की डिलीवरी, रेलवे के पार्सल से पकड़ी गई खेप

Sun, 17 Mar 2024 06:00 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar News: मुजफ्फरपुर जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 5 पर पोरबंदर एक्सप्रेस से आरपीएफ ने SLR बोगी की जांच की, जिसमें 312 लीटर शराब बरामद की गई है। पूरे मामले में रेल जीआरपी के थानेदार रंजीत कुमार ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
पकड़ी गई शराब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शराब के धंधेबाज अब शराब को परोसने के लिए रेलवे का इस्तेमाल करने लग गए हैं। ताजा मामला सामने आया है मुजफ्फरपुर से जहां ट्रेन के पार्सल से भी शराब भेजी जा रही थी, जिसे आरपीएफ ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि शराब की बड़ी खेप जयपुर से भेजी गई है। जिसे रेल पुलिस ने जंक्शन से पकड़ा है। उक्त खेप 19269 पोरबंदर एक्सप्रेस से पहुंची थी। बरामद शराब की कीमत 5 लाख से अधिक आंकी जा रही है। यह शराब की खेप जयपुर से रेलवे के पार्सल के द्वारा भेजी गयी थी।

विज्ञापन


शराब धंधेबाज लगातार कार्रवाई से बचने के लिए अब रेल को अपना जरिया बना रहे हैं। शराब माफियाओं के द्वारा ट्रेन में टेट्रा पैक शराब को प्लास्टिक के 40 लीटर के जार में भरकर पार्सल किया था और जंक्शन से पार्सल को एक मालवाहक ऑटो में लोड करके इसको शहर में भेजने की तैयारी में था, लेकिन इससे पहले ही रेल पुलिस को सूचना मिल गई थी। सूचना के आधार पर रेल पुलिस और आरपीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से जांच अभियान चलाया।

जयपुर से बुक करके शराब मंगाई गई
जिसके बाद से ट्रेन जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 5 पर पहुंची और ट्रेन के SLR बोगी की जांच की गई, जिसमें 312 लीटर शराब बरामद की गई है। पूरे मामले में रेल जीआरपी के थानेदार रंजीत कुमार ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है। जयपुर से बुक करके शराब मंगाई गई थी, जिसको जब्त कर लिया गया है। जिसके बाद से दो लोगों पर एफआईआर दर्ज की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें