फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Youtube: वीडियो कुछ, दिखाया कुछ और, अब तीन युवक पहुंच गए जेल; अपराध समझिए, ताकि बच सकें झंझट से

Fri, 08 May 2026 09:29 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

Bihar: मोतिहारी में कलश यात्रा के दौरान हुए सांप्रदायिक विवाद के बाद सोशल मीडिया पर भड़काऊ और आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। साइबर पुलिस की जांच में कई ऐसे वीडियो और पोस्ट सामने आए, जिनका उद्देश्य दो समुदायों के बीच तनाव फैलाना था।
विज्ञापन
AI Image - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल करने वालों पर अब कार्रवाई तेज हो गई है। वीडियो कुछ और दिखाकर सनसनी फैलाने की कोशिश करने वालों पर पुलिस सख्त नजर रख रही है। मोतिहारी में हाल ही में हुई घटना के बाद पुलिस ने ऐसे कई लोगों की पहचान की है, जिन्होंने सोशल मीडिया पर भड़काऊ और आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। पुलिस अब ऐसे लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन


कलश यात्रा के दौरान हुआ था दो समुदायों के बीच विवाद
मोतिहारी में 04 मई 2026 को पंचपकड़ी थाना क्षेत्र के भंडार गांव में कलश यात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प हो गई थी। घटना के बाद मोतिहारी एसपी और डीएम ने खुद मोर्चा संभाला और मौके से 20 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके बाद पुलिस उन लोगों की तलाश में जुट गई, जो सोशल मीडिया के जरिए दो समुदायों के बीच तनाव बढ़ाने का प्रयास कर रहे थे।

साइबर पुलिस की जांच में सामने आए कई वीडियो
जब मोतिहारी साइबर पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की जांच शुरू की, तो कई ऐसे वीडियो मिले जो दोनों समुदायों के बीच तनाव उत्पन्न करने के उद्देश्य से बनाए और शेयर किए गए थे। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल कर धार्मिक उन्माद फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


यूट्यूबर पर भड़काऊ वीडियो डालने का आरोप
पहला मामला एक यूट्यूबर कृष्णा कुमार से जुड़ा है। आरोप है कि उन्होंने कलश यात्रा विवाद से संबंधित वीडियो अपने फेसबुक पेज पर अपलोड किया। वीडियो में घटना के कुछ हिस्सों को काट-छांटकर इस तरह पेश किया गया कि एक समुदाय के लोगों में दूसरे समुदाय के प्रति आक्रोश बढ़े और माहौल फिर से बिगड़ जाए। पुलिस ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

बजरंग दल सदस्य पर भी केस दर्ज
दूसरा मामला विश्व हिंदू परिषद के घोड़ासहन प्रखंड मंत्री एवं बजरंग दल सदस्य सचिन कुमार से जुड़ा है। आरोप है कि उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक और अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हुए वीडियो पोस्ट किया। उक्त वीडियो किसी व्यक्ति ने ढाका थानाध्यक्ष के सरकारी नंबर पर भेज दिया, जिसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

इंस्टाग्राम पर जान से मारने की धमकी
तीसरा मामला उस युवक से जुड़ा है, जिसने इंस्टाग्राम के माध्यम से ढाका प्रखंड के विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस के अनुसार कलश यात्रा विवाद शांत होने के बाद भी युवक सोशल मीडिया के जरिए दोनों समुदायों के बीच तनाव फैलाने की कोशिश कर रहा था। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

ये भी पढ़ें: ट्रक की रफ्तार ने फिर ली तीन की जान; तीन दिन पहले जहां चार की हुई थी मौत, वहीं हुआ हादसा
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर पुलिस की सख्त निगरानी
इस संबंध में मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भड़काऊ और आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने वाले हैंडल्स की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। साइबर सेल लगातार सोशल मीडिया गतिविधियों की निगरानी कर रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करें और किसी भी प्रकार की भ्रामक, भड़काऊ या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली सामग्री साझा करने से बचें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें