फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पुलिस को ही धमकी देकर बिहार में वर्चस्व बनाना चाहता था, STF ने एनकाउंटर में मार गिराया; जानिए कहानी

Tue, 17 Mar 2026 10:47 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

मोतिहारी के चकिया थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों की मुठभेड़ में एसटीएफ के जवान श्री राम यादव शहीद हो गए। मुठभेड़ में पुलिस ने दो अपराधियों कुंदन ठाकुर और प्रियांशु दुबे को मार गिराया, जबकि दो अन्य अपराधी पिता-पुत्र टी उज्ज्वल कुमार और संत तिवारी को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
अपराधी प्रियांशु दुबे और कुंदन ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोतिहारी जिले के चकिया थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में एसटीएफ के जवानों ने दो अपराधियों को मार गिराया। वहीं, मौके से पुलिस ने दो अन्य अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों अपराधी पिता-पुत्र बताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


खुलेआम दी थी धमकी

घटना से कुछ घंटे पहले मारे गए अपराधियों में से एक, कुंदन ठाकुर ने चकिया थाना के अपर थानाध्यक्ष को धमकी दी थी। उसने कहा था कि अगली खबर में आप पढ़ेंगे कि अपराधी और पुलिस की मुठभेड़ में 10-15 पुलिसकर्मी मारे जाएंगे और अपराधी फरार हो जाएंगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। वायरल वीडियो के आधार पर चकिया थाना में कांड संख्या 115/26 दर्ज किया गया। कुंदन ठाकुर की इस खुली धमकी ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए।

पुलिस ने तैयार की रणनीति

कल ही चंपारण रेंज के डीआईजी हरिकिशोर राय मोतिहारी पुलिस अंचल का निरीक्षण करने आए थे। उन्होंने मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात के साथ मिलकर पूरी घटना पर रणनीति तैयार की और कुंदन ठाकुर तथा उसके गिरोह के इतिहास की जांच शुरू की। इस बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुंदन ठाकुर अपने गिरोह के सदस्यों के साथ उज्जवल के घर पर छुपकर किसी बड़ी आपराधिक घटना की योजना बना रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  Bihar News : पहले कॉल पर धमकी, फिर पुलिस पर हमला; मुठभेड़ में STF जवान बलिदान, दो अपराधी ढेर


मुठभेड़ और जवान की शहादत

पुलिस ने उक्त घर को चारों तरफ से घेर लिया और सभी अपराधियों को सरेंडर करने का आदेश दिया। लेकिन कुंदन ठाकुर और उसके साथी घिरते देख पुलिस पर कर्बाइन से फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान एसटीएफ के जवान श्री राम यादव बलिदान हो गए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए कुंदन ठाकुर और प्रियांशु दुबे को मार गिराया।
विज्ञापन




अपराधियों का इतिहास और गिरफ्तारी

कुंदन ठाकुर का पुराना अपराधिक इतिहास रहा है। उसके ऊपर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पांच आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इस बार उसने पुलिस को धमकाकर अपने आप को दिखावा करने की कोशिश की, जो उसकी और गिरोह के सदस्यों की जान का कारण बन गई। घटना के बाद पुलिस ने टी उज्ज्वल कुमार और उनके पिता संत तिवारी को गिरफ्तार किया। मौके से एक कार्बाइन, दो पिस्टल, दो कट्टा, पांच जिंदा कारतूस और 17 खोखा बरामद किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें