फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गंडक नदी में महिला ने लगाई छलांग, रात को घर से निकली और दे दी जान; परिजनों ने किया यह खुलासा

Mon, 16 Dec 2024 06:28 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर

सार

Hajipur News: हाजीपुर में तीन बच्चों की मां ने आधी रात को नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से उसके परिवार मातम छा गया है। परिजनों का कहना है कि महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतका प्रतिमा देवी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र के पुरानी गंडक पुल के नीचे से शनिवार देर रात एक महिला का शव बरामद किया गया। मृतका की पहचान दिग्घीकला पूर्वी गांव निवासी शक्ति सिंह की पत्नी प्रतिमा देवी (35) के रूप में हुई है। घटना के अनुसार, महिला ने पुरानी गंडक पुल से नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन

 
एसडीआरएफ टीम ने चलाया सर्च अभियान
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने गंडक नदी में सर्च अभियान चलाकर महिला को नदी से बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शव को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने मृतका के परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन

 
तीन बच्चों की मां थी मृतका
मृतका प्रतिमा देवी के परिवार में पति शक्ति सिंह, दो बेटियां और एक बेटा हैं। परिजनों ने बताया कि प्रतिमा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसे मिर्गी की बीमारी थी और पटना के मेदांता अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था।
 
मृतका के भैंसुर पवन कुमार ने बताया कि शनिवार रात सभी लोग खाना खाने के बाद सो गए थे। तभी प्रतिमा चुपचाप घर से निकल गई। परिजनों को इस घटना का अंदाजा नहीं था, लेकिन बाद में उनके नदी में कूदने की खबर मिली।
विज्ञापन

 
मामले की जांच में जुटी पुलिस
नगर थाना पुलिस ने शव की पहचान के बाद परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का कारण मानसिक बीमारी बताया जा रहा है। वहीं, प्रतिमा देवी की मौत से परिवार पर गहरा सदमा पड़ा है। तीन बच्चों के सिर से मां का साया उठ जाने से घर में मातम पसरा हुआ है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें