फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train Status: इन इंटर जोनल स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार, कुछ को मिला अस्थायी ठहराव; देखें लिस्ट

Wed, 02 Apr 2025 09:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर

सार

Hajipur News:  17 जोड़ी इंटर जोनल स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है। वहीं, समस्तीपुर मंडल और दानापुर मंडल के कुछ स्टेशनों पर कई ट्रेनों को अस्थायी ठहराव प्रदान किया गया है। लिस्ट देखने के लिए पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार के विभिन्न स्टेशनों के मध्य चलायी जा रही 17 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है। इन ट्रेनों का ठहराव, समय और मार्ग पूर्ववत् रहेगा।

विज्ञापन

 
1. गाड़ी सं. 05553/05554 पाटलिपुत्र-गया-पाटलिपुत्र स्पेशल के कुल 122 फेरे की वृद्धि की गई है। अब यह स्पेशल 01.04.2025 से 31.07.2025 तक प्रतिदिन परिचालित की जाएगी।
2. गाड़ी सं. 05232/05231 पूर्णिया कोर्ट-बिहारीगंज-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल के कुल 122 फेरे की वृद्धि की गई है। विस्तारित अवधि के साथ अब यह स्पेशल 01.04.2025 से 31.07.2025 तक प्रतिदिन परिचालित की जाएगी।
विज्ञापन

3. गाड़ी सं. 03266/03265 राजगीर-किउल-राजगीर स्पेशल के कुल 70 फेरे की वृद्धि की गई है। विस्तारित अवधि के साथ अब यह स्पेशल 01.04.2025 से 31.07.2025 तक सप्ताह में चार दिन मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और शनिवार को परिचालित की जाएगी।
4. गाड़ी सं. 03346/03345 मोकामा-किउल-मोकामा स्पेशल के कुल 122 फेरे की वृद्धि की गई है। विस्तारित अवधि के साथ अब यह स्पेशल 01.04.2025 से 31.07.2025 तक प्रतिदिन परिचालित की जाएगी।
5. गाड़ी सं. 05570/05569 सहरसा-ललितग्राम-सहरसा स्पेशल के कुल 87 फेरे की वृद्धि की गई है। विस्तारित अवधि के साथ अब गाड़ी सं. 05570 सहरसा-ललितग्राम स्पेशल 01.04.2025 से 30.07.2025 तक रविवार और गुरुवार को छोड़कर प्रतिदिन तथा गाड़ी सं. 05569 ललितग्राम-सहरसा स्पेशल 02.04.2025 से 31.07.2025 तक सोमवार और शुक्रवार को छोड़कर प्रतिदिन परिचालित की जाएगी।
6. गाड़ी सं. 05552/05551 सहरसा-पूर्णिया कोर्ट-सहरसा स्पेशल के कुल 122 फेरे की वृद्धि की गई है। विस्तारित अवधि के साथ अब गाड़ी सं. 05552 सहरसा-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल 01.04.2025 से 31.07.2025 तक प्रतिदिन तथा गाड़ी सं. 05551 पूर्णिया कोर्ट-सहरसा स्पेशल 02.04.2025 से 01.08.2025 तक प्रतिदिन परिचालित की जाएगी।
7. गाड़ी सं. 03303/03304 दानापुर-आरा-दानापुर स्पेशल के कुल 122 फेरे की वृद्धि की गई है। विस्तारित अवधि के साथ अब गाड़ी सं. 03303 दानापुर-आरा स्पेशल 01.04.2025 से 31.07.2025 तक प्रतिदिन तथा गाड़ी सं. 03304 आरा-दानापुर स्पेशल 02.04.2025 से 01.08.2025 तक प्रतिदिन परिचालित की जाएगी।
8. गाड़ी सं. 03388/03387 पाटलिपुत्र-सहरसा-पाटलिपुत्र स्पेशल के कुल 18 फेरे की वृद्धि की गई है। अब गाड़ी सं. 03388 पाटलिपुत्र-सहरसा स्पेशल 02.04.2025 से 30.07.2025 तक प्रत्येक बुधवार को तथा गाड़ी सं. 03387 सहरसा-पाटलिपुत्र स्पेशल 04.04.2025 से 01.08.2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को परिचालित की जाएगी।
9. गाड़ी सं. 03350/03349 दानापुर-सहरसा-दानापुर स्पेशल के कुल 122 फेरे की वृद्धि की गई है। विस्तारित अवधि के साथ अब यह स्पेशल 01.02.2025 से 31.03.2025 तक प्रतिदिन परिचालित की जाएगी।
10. गाड़ी सं. 03319/03320 राजेंद्रनगर-आरा-राजेंद्रनगर स्पेशल के कुल 122 फेरे की वृद्धि की गई है। विस्तारित अवधि के साथ अब यह स्पेशल 01.04.2025 से 31.07.2025 तक प्रतिदिन परिचालित की जाएगी।
11. गाड़ी सं. 03347/03348 पटना-आरा-पटना स्पेशल के कुल 52 फेरे की वृद्धि की गई है। विस्तारित अवधि के साथ अब यह स्पेशल 02.04.2025 से 30.07.2025 तक सप्ताह में तीन दिन बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को परिचालित की जाएगी।
12. गाड़ी सं. 03201/03202 राजगीर-पटना-राजगीर स्पेशल के कुल 122 फेरे की वृद्धि की गई है। विस्तारित अवधि के साथ अब यह स्पेशल 01.04.2025 से 31.07.2025 तक प्रतिदिन परिचालित की जाएगी।
13. गाड़ी सं. 03206/03205 पटना-किउल-पटना स्पेशल के कुल 122 फेरे की वृद्धि की गई है। विस्तारित अवधि के साथ अब यह स्पेशल 01.04.2025 से 31.07.2025 तक प्रतिदिन परिचालित की जाएगी।
14. गाड़ी सं. 03322/03321 राजगीर-कोडरमा-राजगीर स्पेशल के कुल 122 फेरे की वृद्धि की गई है। विस्तारित अवधि के साथ अब यह स्पेशल 01.04.2025 से 31.07.2025 तक प्रतिदिन परिचालित की जाएगी।
15. गाड़ी सं. 03571/03572 मोकामा-बख्तियारपुर-मोकामा स्पेशल के कुल 122 फेरे की वृद्धि की गई है। विस्तारित अवधि के साथ अब यह स्पेशल 01.04.2025 से 31.07.2025 तक प्रतिदिन परिचालित की जाएगी।
16. गाड़ी सं. 03668/03667 गया-पटना-गया स्पेशल के कुल 122 फेरे की वृद्धि की गई है। विस्तारित अवधि के साथ अब यह स्पेशल 01.04.2025 से 31.07.2025 तक प्रतिदिन परिचालित की जाएगी।
17. गाड़ी सं. 03656/03655 गया-पटना-गया स्पेशल के कुल 122 फेरे की वृद्धि की गई है। विस्तारित अवधि के साथ अब यह स्पेशल 01.04.2025 से 31.07.2025 तक प्रतिदिन परिचालित की जाएगी।
 
समस्तीपुर मंडल के मां जगदंबा नवादा हाल्ट पर इन ट्रेनों को अस्थायी ठहराव
यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर समस्तीपुर मंडल के मां जगदंबा नवादा हाल्ट पर दरभंगा और हरनगर के मध्य चलने वाली दो जोड़ी डेमू पैसेंजर ट्रेन 75291/75280 और 75293/75294 दरभंगा-हरनगर-दरभंगा डेमू पैसेंजर का समस्तीपुर मंडल के मां जगदंबा नवादा हाल्ट पर चैती नवरात्रि के अवसर पर दिनांक 02.04.2025 से 01.05.2025 तक एक मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान किया जा रहा है। इनका विवरण निम्नानुसार है-
1. गाड़ी सं. 75280 हरनगर-दरभंगा डेमू पैसेंजर 05.40 बजे मां जगदंबा नवादा हाल्ट पर पहुंचेगी तथा 05.41 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
2. गाड़ी सं. 75291 दरभंगा-हरनगर डेमू पैसेंजर 09.59 बजे मां जगदंबा नवादा हाल्ट पर पहुंचेगी तथा 10.00 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
3. गाड़ी सं. 75294 हरनगर-दरभंगा डेमू पैसेंजर 15.24 बजे मां जगदंबा नवादा हाल्ट पर पहुंचेगी तथा 15.25 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
4. गाड़ी सं. 75293 दरभंगा-हरनगर डेमू पैसेंजर 17.36 बजे मां जगदंबा नवादा हाल्ट पर पहुंचेगी तथा 17.37 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
 
दानापुर मंडल के चम्पापुर हाल्ट, सालिमपुर बिहार हाल्ट और करौटा स्टेशन पर इन ट्रेनों को अस्थायी ठहराव
यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर दानापुर मंडल के पटना-बख्तियापुर रेलखंड पर स्थित चम्पापुर हाल्ट, सालिमपुर बिहार हाल्ट और करौटा स्टेशन पर निम्नलिखित ट्रेनों के दिए गए अस्थायी ठहराव को 30 अप्रैल, 2025 तक बढ़ाया जा रहा है। इनका विवरण निम्नानुसार है-
विज्ञापन

1. चम्पापुर हाल्ट- गाड़ी सं. 63207/63212 झाझा-पटना-झाझा मेमू, 13207/13208 जसीडीह-पटना-जसीडीह एक्सप्रेस और 53227 मोकामा-पटना पैसेंजर का अस्थायी ठहराव।
2. सालिमपुर बिहार- गाड़ी सं. 63209 देवघर-पटना मेमू और 63212 पटना-झाझा मेमू का अस्थायी ठहराव।
3. करौटा- गाड़ी सं. 03279/03280 मोकामा-पटना-मोकामा मेमू का अस्थायी ठहराव।
 
इसके साथ ही गाड़ी सं. 63209 देवघर-पटना मेमू का दानापुर मंडल के डुमरी स्टेशन पर 03.04.2025 से 02.05.2025 तक एक मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान किया गया है। यह मेमू 09.55 बजे डुमरी स्टेशन पहुंचेगी और 09.56 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें