फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: 'पैसा मांगते हुए डर नहीं लगा' कहकर चाय वाले को बेरहमी से पीटने लगा पुलिसकर्मी, घटना CCTV में कैद; जानें

Fri, 23 May 2025 04:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Police Hooliganism Hajipur: वैशाली से पुलिसकर्मी द्वारा एक चाय वाले को डंडे से बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है, जिसके बाद आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
चाय वाले से पुलिस मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद हुई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में आम लोगों की सुरक्षा के लिए शुरू की गई डायल 112 सेवा सवालों के घेरे में आ गई है। हाजीपुर सदर अस्पताल रोड पर डायल 112 पुलिस कर्मियों द्वारा एक चाय दुकानदार की सरेआम पिटाई का मामला सामने आया है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है और सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो चुका है।

विज्ञापन

 
क्या है पूरा मामला?
पीड़ित सोनू कुमार सदर थाना क्षेत्र के शुभई गांव का रहने वाला है। वह रोज की तरह अपनी चाय की दुकान चला रहा था। गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात को डायल 112 की एक पुलिस टीम उसकी दुकान पर पहुंची। आरोप है कि एक पुलिसकर्मी ने दुकान से रजनीगंधा गुटखा लिया और बिना पैसे दिए जाने लगा। जब सोनू ने पैसे मांगे, तो पुलिसकर्मी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और धमकाते हुए कहा कि पुलिस वाला हूं, रुपये मांगने में डर नहीं लगा? इसके बाद पुलिसकर्मी ने अपनी गाड़ी से डंडा निकालकर सोनू की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल सोनू को स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें- Bihar News: थानाध्यक्ष पर रंगदारी और मारपीट का आरोप, FIR दर्ज और आवास सील; पीड़ित युवक ने सुनाई आपबीती
विज्ञापन

 
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
पूरे घटनाक्रम की तस्वीरें पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गईं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिसकर्मी दुकान के पास खड़ा दिखता है और फिर सोनू पर हमला करता नजर आता है।
 
घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश
घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। लोग पुलिस की इस बर्बरता को लेकर विरोध प्रदर्शन की तैयारी में हैं। लोगों ने कहा कि डायल 112 को सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है, लेकिन यहां तो वही लोग अपराध कर रहे हैं।
 
शिकायत दर्ज, कार्रवाई की मांग
घायल सोनू कुमार ने वैशाली के पुलिस अधीक्षक (SP) से लिखित शिकायत दी है। उन्होंने पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा है कि वे वीडियो की जांच कर रहे हैं और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: 350 करोड़ रुपये की लागत से जमालपुर कारखाना का होगा कायाकल्प, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की घोषणा
 
पीड़ित दुकानदार ने बताया कि मैं दुकान चला रहा था, उन्होंने गुटखा उठाया और बिना पैसे दिए जाने लगे। मैंने जैसे ही पैसे मांगे, वे गाली देने लगे। फिर बोले कि पुलिस वाला हूं, डर नहीं लगता? इसके बाद डंडे से पीटने लगे। मैं बहुत डर गया हूं। अब दुकान चलाने में भी डर लग रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें