फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में दीपावली की रात चाकूबाजी, दो सगे भाइयों सहित पांच घायल; एक आरोपी गिरफ्तार

Tue, 21 Oct 2025 01:50 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

 Muzaffarpur News: साहेबगंज थाना क्षेत्र के पहाड़पुर मनोरथ गांव में दिवाली की रात दो परिवारों के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। चाकूबाजी में पांच लोग घायल हो गए, जिनमें दो सगे भाई गंभीर रूप से जख्मी हैं। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और गांव में शांति बनाए रखने के लिए कैंप कर रही है।
विज्ञापन
घायल का इलाज जारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले में दिवाली की रात दो परिवारों के बीच हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। चाकूबाजी की इस घटना में पांच लोग घायल हो गए, जिनमें दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए एसकेएमसीएच भेजा और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


हथियार लेकर आए लोगों ने किया ताबड़तोड़ हमला
यह घटना साहेबगंज थाना क्षेत्र के पहाड़पुर मनोरथ गांव की है। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। दिवाली की रात यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि आधा दर्जन लोग चाकू और धारदार हथियार लेकर पहुंचे और ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बीच-बचाव करने गए एक अन्य व्यक्ति को भी चोट लगी।

घायलों में जितेंद्र मुखिया और मुकेश मुखिया (दोनों सगे भाई) गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि ऋषिकेश कुमार सहित अन्य लोग भी जख्मी हुए हैं। सभी का इलाज मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

ये भी पढ़ें- Bihar Election: उपेंद्र कुशवाहा बोले- एनडीए का मुख्यमंत्री चेहरा नीतीश कुमार ही हैं, बहुमत के साथ बनेगी सरकार

दोनों परिवारों के बीच पुराना विवाद था

साहेबगंज थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच पुराना विवाद था। दिवाली की रात फिर झगड़ा हुआ, जिसमें कुछ लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है। गांव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस कैंप कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें