फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fire News: मुजफ्फरपुर के किराना दुकान में लगी आग, मिर्च पाउडर जलने से सो रहे लोग की टूटी नींद; कूदकर बचाई जान

Sun, 28 Jul 2024 12:06 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Fire News: मुजफ्फरपुर में एक बड़े किराना स्टोर में भीषण आग लग गई। भीषण आग के लगने से किराना स्टोर में रखा हुआ सभी सामान जलकर खाक हो गया। जिसके बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति पैदा हो गई। 
 
विज्ञापन
किराना दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक शार्ट सर्किट के कारण एक बड़े किराना दुकान में भीषण आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने देखते ही देखते पूरे बिल्डिंग को अपने आगोश में ले लिया। गनीमत यह रही की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची और दुकान के ऊपर घर में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर घर से बाहर निकाल दिया, नहीं तो फिर बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


यह घटना अहले सुबह ढाई बजे की बताई गई है जब सभी लोग गहरी नींद में सो रहे थे। इसी दौरान में नीचे के किराना और हार्डवेयर की दुकान में आग लग गई। आग धीरे धीरे तेजी से फैलने लगी और और फिर ऊपरी तल्ले पर जा पहुंची। जिसके बाद दुकान में लाल मिर्च जली, जिसके बाद ऊपरी तल्ले पर घर में सो रहे लोग की नींद टूटी। नीचे उतरने का रास्ता नहीं होने के कारण लोग ने बगल के घर पर कूदकर अपनी जान बचाई।

इस दौरान में आग तेजी से ऊपर की ओर बढ़ने लगी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची अग्नि शमन की तीन वाहन ने चार घंटे से अधिक की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है और एक बड़ा हादसा होने से टल गया। इस दौरान मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई और मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें