फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: एकतरफा प्रेम में युवती पर फेंका एसिड, हालत गंभीर; हमले में मां भी झुलसी, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 26 Jan 2026 09:20 PM IST
तिरहुत ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्वी चंपारण

सार

East Champaran: पूर्वी चंपारण में एक युवक ने एकतरफा प्रेम में युवती पर एसिड से हमला कर दिया। इस हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसकी मां भी झुलस गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से एक बेहद गंभीर और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। एकतरफा प्रेम के चलते एक युवक ने आधी रात को युवती पर एसिड से हमला कर दिया। इस हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसे बचाने की कोशिश में उसकी मां भी झुलस गई।

विज्ञापन

 
कहां और कैसे हुई वारदात?
पूरा मामला पताही थाना क्षेत्र के खुटौना गांव का है। जानकारी के अनुसार, युवती अपनी मां के साथ घर में सो रही थी। इसी दौरान एक सिरफिरे युवक ने घर में घुसकर युवती पर एसिड फेंक दिया। अचानक हुए इस हमले से घर में अफरातफरी मच गई। एसिड की चपेट में आने से युवती बुरी तरह झुलस गई और उसका बिस्तर व कंबल भी जल गए।
 
मां को बचाने में लगी चोट
हमले के वक्त मां ने बेटी को बचाने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान वह भी आंशिक रूप से झुलस गई। दोनों को तुरंत इलाज की जरूरत पड़ी, जिसमें युवती की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

 
घटना के बाद युवती को गंभीर स्थिति में मोतिहारी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पताही थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पढ़ें- Bihar: UGC के नए नियमों से नाराज युवक पर पीएम को अपशब्द कहने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो की जांच में जुटी पुलिस
 
पुलिस ने क्या बताया?
मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। आरोपी युवक युवती का दूर का रिश्तेदार है, जो चाचा के मामा का लड़का बताया जा रहा है। युवक का युवती से एकतरफा प्रेम था और वह पहले मोबाइल पर उससे बात करता था। बाद में युवती द्वारा नंबर ब्लॉक किए जाने के बाद वह जबरन शादी का दबाव बना रहा था। युवती के इनकार करने पर उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार, मामला पारिवारिक होने के कारण परिजनों ने पहले कभी इसकी शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और मामले की आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें