फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: 'लालू यादव रिटायरमेंट की उम्र में, मानसिक स्थिति बिगड़ी', डिप्टी CM विजय सिन्हा का हमला

Sat, 14 Jun 2025 03:47 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर

सार

बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा मुजफ्फरपुर पहुंचे और जिले में 20 सूत्री कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए और कहा कि बिहार हर क्षेत्र में विकास कर रहा है।
 
विज्ञापन
बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा शुक्रवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे जहां उन्होंने जिले के वरीय अधिकारियों के साथ 20 सूत्री कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा बैठक की। उन्होंने विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए और कहा कि बिहार सरकार सभी क्षेत्रों में समन्वित तरीके से कार्य कर रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार का लक्ष्य है बिहार को विकास के हर पैमाने पर आगे ले जाना।
विज्ञापन


राजद पर कसा तंज
प्रेस को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने राजद और उसके नेताओं पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार की धरती महापुरुषों की रही है, लेकिन राजद के नेताओं ने हमेशा उनका अपमान किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि लालू प्रसाद यादव खुद किसी का सम्मान नहीं करते और उनके अनुयायी भी इसी परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  अपराधियों की अब खैर नहीं! पटना पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा शुरू, दो थाना क्षेत्रों में मुठभेड़
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबा साहेब के अपमान का आरोप
डिप्टी सीएम ने कहा कि राजद नेता अब बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जैसे महापुरुषों का भी अपमान करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। उन्होंने इसे मानसिक दिवालियापन बताया और कहा कि यह दर्शाता है कि अब ऐसे नेताओं को राजनीतिक रिटायरमेंट ले लेना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें