फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मुजफ्फरपुर पुलिस को बड़ी सफलता, शराब तस्कर सुनील राय गिरफ्तार, दर्ज हैं कई आपराधिक मामले

Sat, 14 Jun 2025 02:10 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर पुलिस ने शराब तस्करी के एक बड़े आरोपी सुनील राय को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। सुनील राय को रामपुरहरि थाना क्षेत्र से पकड़ा गया है।
विज्ञापन
कुख्यात शराब माफिया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात तस्कर सुनील राय को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी रामपुरहरि थाना क्षेत्र से की गई है। सुनील पर बिहार के कई जिलों में शराब तस्करी के संगीन मामले दर्ज हैं और पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी।
विज्ञापन


22 मई की बड़ी बरामदगी से जुड़ा है मामला
22 मई को मद्य निषेध विभाग, पटना से मिली गुप्त सूचना पर रामपुरहरि थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छपरा मन के पास से एक ट्रक और चार चारपहिया वाहनों से 2142 लीटर विदेशी शराब जब्त की थी। मौके से दो तस्कर गिरफ्तार किए गए थे-संजीत राय (चक्की रामपुर, सीतामढ़ी), अवनीश कुमार उर्फ मनीष (गौसरा, कुढ़नी, मुजफ्फरपुर)। वहीं, मुख्य आरोपी सुनील राय मौके से फरार हो गया था, जिसके बाद थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू हुई।

गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तारी
शनिवार की सुबह पटना उत्पाद विभाग से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सुनील राय को उसके पैतृक गांव चक्की रामपुर, थाना महिन्दवारा, जिला सीतामढ़ी से गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  विमान हादसे में बाल-बाल बचा बिहार का मेडिकल स्टूडेंट, मां को बताया कैसे बची जान
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी पर कई संगीन मामले
ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने बताया कि सुनील राय का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। वह कई बार अवैध शराब तस्करी और आर्म्स एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है। उसका नेटवर्क मुज़फ्फरपुर, सीतामढ़ी, दरभंगा, पूर्वी चंपारण सहित कई जिलों में फैला हुआ है। पुलिस अब उसकी अर्जित संपत्ति को जब्त करने की प्रक्रिया भी शुरू करने जा रही है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी सुनील राय को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर तस्करी के नेटवर्क और शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें