फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: CM नीतीश की प्रगति यात्रा का अगला पड़ाव वैशाली 278 करोड़ रुपये की योजनाओं की देंगे सौगात; तैयारी पूरी

Sun, 05 Jan 2025 08:10 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 6 जनवरी (सोमवार) को वैशाली में रहेंगे। वे यहां 278 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात देंगे। सीएम के आगमन से पूर्व प्रशासन ने युद्धस्तर पर तैयारी कर ली।
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल, 6 जनवरी को वैशाली जिले के नगवां गांव में प्रगति यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जिले को 278 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात देंगे। गरौल प्रखंड के नगवां गांव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पंचायत भवन, खेल मैदान, मनरेगा भवन, हाई स्कूल सहित अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, मुख्यमंत्री जीविका दीदी को एक पोखर की सौगात देंगे, जहां मत्स्य पालन और बत्तख पालन किया जाएगा।

विज्ञापन


जिसको लेकर जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री के आगमन के लिए व्यापक तैयारी की है। नगमा गांव को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है, सड़क से लेकर उनके रूट में आने वाले सभी संपर्क पथ चकाचक कर दिया गया है। सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल को पूरे तरीके से बैरिकेड कर दिया गया है। यहां तक कि उस पथ को भी जिला प्रशासन ने दोनों तरफ से बैरिकेड कर बंद कर दिया है। गांव के वार्ड संख्या-2 और 4 में विकास कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है।

युद्धस्तर पर जिला प्रशासन के द्वारा तैयारी की जा रही है। बिजली विभाग के द्वारा पुराने ट्रांसफर को बदलकर नए ट्रांसफर लगाए गए हैं। इसके साथ ही बीपीएल उपभोक्ता को बिजली का कनेक्शन भी तेजी से दिया जा रहा है। इसके अलावा कई जीविका दीदी को भी अपनी रोजी रोजगार चलने को लेकर लोन भी उपलब्ध कराए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें