फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: घर आ रहे छात्र को अज्ञात वाहन ने रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत; IIT की कर रहा था तैयारी

Sun, 05 Jan 2025 07:57 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar: मुजफ्फरपुर में खेत को देखकर के अपने घर आ रहे एक छात्र को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिसके बाद आनन फानन में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
 
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर में दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। यहां एक छात्र को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया, जिसके बाद उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान 17 वर्षीय सत्यम कुमार के रूप में की गई है।

विज्ञापन


घटना को लेकर मृतक के दादा ने बताया कि सत्यम कुमार शहर में रहकर IIT की तैयारी कर रहा था। अभी गांव में आया हुआ था और पिता के साथ कुछ समय खेती बारी में लगा हुआ था। आज खेत से घर लौट रहा था, इसी क्रम में एक अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी।

बच्चे की चीख पुकार को सुनकर आसपास के लोग दौर पड़े और देखा कि वह सड़क के किनारे खून से लथपथ पड़ा हुआ है। जिसके बाद उसको लेकर के मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में रामपुर हरि थाना के एसएचओ ने बताया कि एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। मृतक छात्र सत्यम कुमार नरमा डीह गांव का रहने वाला है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें