फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Politics: भाजपा सांसद रवि किशन बोले- बिहार भी होगा राम मय; जानें क्या हैं इसके मायने

Mon, 05 Feb 2024 05:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur Hindi News: भाजपा सांसद रवि किशन ने मुजफ्फरपुर में कहा कि अब बिहार भी राम मय होने जा रहा है। उन्होंने संकेतों में दावा किया कि बिहार की नई सरकार रामराज्य की ओर अग्रसर है। जानें उनकी बात क्या मायने हैं।
विज्ञापन
भाजपा सांसद रवि किशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के सांसद सह भोजपुरी फिल्म अभिनेता रवि किशन सोमवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। उन्होंने कहा कि पूरा देश राम मय हो गया है, अब बिहार की बारी है। बिहार भी अब जल्द राम मय होगा। शहर के माड़ीपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मीडिया से रवि किशन ने कहा कि नई सरकार बन गई है। अब बिहार में भी विकास के कार्य में गति आएगी। रवि किशन ने कहा कि अब तो दलित, महा दलित, पिछड़ा और अति पिछड़ा सब समाज के लोगों का काम होगा। राम राज्य का यही मकसद है।

विज्ञापन



 
इस दौरान रवि किशन को देखने के लिए भारी संख्या में लोग जुट गए। वहीं, रवि किशन ने कहा कि बिहार सरकार अब और भी बढ़कर काम करेगी। इसलिए अब बिहार भी राम मय होने जा रहा है। भाजपा सांसद ने कहा कि बिहार से अपराधियों और माफिया का सफाया होगा और इस दिशा में लगातार काम होंगे। भाजपा नेता ने कहा कि मुजफ्फरपुर जिला में आते हुए मुझे बहुत खुशी मिल रहा है। यह क्षेत्र भी भोजपुरी से जुड़ा हुआ है, इसलिए यहां पर आना बहुत ही बढ़िया लग रहा है। यूपी में माफिया राज के समाप्त होने के बाद बिहार में भी अब माफियाओं को हटाने की दिशा में काम किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें