Bihar News: वैशाली जिले के कटहरा ओपी क्षेत्र के बोअरीया में बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक को चैन लूटने का विरोध करने गोली मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जख्मी युवक की पहचान कटहरा थाना क्षेत्र के मथना मिल्की निवासी अलाउद्दीन के 42 वर्षीय पुत्र मोहम्मद जावेद के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार दो अपराधियों ने बोअरीया के निकट एक बाइक सवार युवक को रोककर उसकी सोने की चेन हथियार के बल पर लूटने लगे। जिसका युवक द्वारा विरोध किया गया तो अपराधियों ने युवक को गोली मारकर घायल कर दिया और सोने की चेन छीनकर महुआ की तरफ फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस जांच में जुटी
घटना के संबंध में घायल युवक के साथी ने बताया कि वह बाइक से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने सोने की चेन छीन ली, जब इसका विरोध करने लगे तो इस दौरान गोली मारकर घायल कर दिया। फिलहाल युवक का सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। वहीं, कटहरा थाना अध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में जानकारी मिली है। घायल युवक को सदर अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है, पूरे मामले की गहन जांच पड़ताल की जा रही है।