फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: लव मैरिज का दर्दनाक अंत, पत्नी की जिद ने ली पति की जान, युवक ने सुसाइड का वीडियो बनाकर भेजा

Wed, 08 Apr 2026 12:52 PM IST
तिरहुत ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar: वैशाली जिले के महाकांत सिंह ने 11 साल पहले हाजीपुर की रिशु से लव मैरिज की थी। शादी के बाद से ही पत्नी लगातार युवक पर पैतृक जमीन बेचकर हाजीपुर में घर बनाने का दबाव डाल रही थी। इस बात से परेशान युवक ने पहले जहर खाया और फिर इसका वीडियो बनाकर पत्नी को भेज दिया।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र के खेसराही गांव में एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक युवक की पहचान पातेपुर थाना क्षेत्र के खेसराही गांव के स्वर्गीय राम शीरताज सिंह, पुत्र महाकांत सिंह (35) के रूप में हुई है। मौत की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर प्रारंभिक कार्रवाई के बाद हाजीपुर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


11 साल पहले हुई दी मृतक की शादी
जानकारी के अनुसार, मृतक की 11 साल पहले हाजीपुर की रहने वाली एक लड़की से लव मैरिज हुई थी। इसके बाद से ही वह परेशान था। बताया गया कि उसकी पत्नी लगातार उस पर पैतृक संपत्ति बेचकर हाजीपुर में जमीन लेने का दबाव डालती रहती थी, लेकिन युवक अपनी संपत्ति को नहीं बेच रहा था। इसी को लेकर 3 साल पहले विवाद हुआ था, जिसके बाद पत्नी अपने मायके में रहने लगी।

मानसिक रूप परेशान करती थी पत्नी
मृतक के भाई मुकेश कुमार ने बताया कि 11 साल पहले हाजीपुर के सांची पट्टी की रहने वाली रिशु देवी से लव मैरिज हुई थी। शादी के बाद से ही मृतक की पत्नी बार-बार उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगी। वह चाहती थी कि घर की पूरी जमीन बेचकर हाजीपुर में घर बनवाया जाए, लेकिन मृतक इसे मानने के लिए तैयार नहीं था और अपने परिवार को छोड़ना नहीं चाहता था। इसके बाद पत्नी अक्सर मायके चली जाती थी, जिससे लगातार विवाद होते रहते थे।  
विज्ञापन


महिला ने ससुराल के लोगों को नहीं दी जानकारी
मंगलवार को महाकांत सिंह ने अपने मोबाइल में वीडियो बनाते हुए जहर खा लिया और वीडियो अपनी पत्नी के मोबाइल पर भेज दिया। इसके बाद भी पत्नी ने अपने ससुराल वालों को इस बात की जानकारी नहीं दी, लेकिन वीडियो कुछ गांव के लोगों के मोबाइल पर पहुंच गया। इसके बाद गांव के लोगों ने मृतक के परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिवार के लोग जब उसके कमरे में गए तो मृतक की मौत हो चुकी थी।

ये भी पढ़ें:  लालू की बेटी रोहिणी ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- विधानसभा चुनाव में संभावित हार से बौखला गए इनके नेता
विज्ञापन


पति के मौत के बाद भी ससुराल नहीं आई महिला
पत्नी को घटना की जानकारी होते हुए भी उसने मंगलवार को ससुराल नहीं आई। बुधवार सुबह वह थाने पहुंची और पातेपुर थाने को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की और शव को हाजीपुर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाईयों में सबसे छोटा था। उसके दो लड़के और एक लड़की भी हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें