फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: एक लाख रुपये की कथित रिश्वत मांगने का कथित ऑडियो आया चर्चा में, डीआईजी के आदेश पर जांच शुरू

Thu, 17 Sep 2026 03:19 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

वैशाली में महिला थाना प्रभारी पूर्णिमा कुमारी का बताया जा रहा एक कथित ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें डायल 112 के चालक से केस में राहत दिलाने के नाम पर 1 लाख रुपये मांगने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
महिला थाना प्रभारी का फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले में खाकी को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। महिला थाना प्रभारी द्वारा डीआईजी कार्यालय के नाम पर डायल 112 के एक चालक से 1 लाख रुपये रिश्वत मांगे जाने का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

डीआईजी के नाम पर सौदेबाजी

विज्ञापन

वायरल ऑडियो वैशाली जिले के महिला थाना की थानाध्यक्ष पूर्णिमा कुमारी का बताया जा रहा है। इसमें वह पुलिस लाइन में डायल 112 के पद पर कार्यरत चालक नवलेश कुमार से बातचीत करती सुनाई दे रही हैं। बातचीत के दौरान थानाध्यक्ष द्वारा तिरहुत क्षेत्र के डीआईजी कार्यालय के लीडर के नाम पर केस से बचाने के एवज में 1 लाख रुपये की मांग की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पूरा विवाद पति-पत्नी के पारिवारिक कलह से संबंधित है। चालक नवलेश कुमार की पत्नी ने महिला थाने में अपने पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए महिला थाना कांड संख्या 64/25 दर्ज कराया था। इसी मामले में राहत दिलाने के नाम पर महिला थानाध्यक्ष द्वारा कथित तौर पर रिश्वत की मांग की गई।

ये भी पढ़ें- बिहार: गया-राजगीर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार एंबुलेंस पलटी, सात घायल; दो की हालत गंभीर

ऑडियो वायरल होने के बाद मामला तिरहुत क्षेत्र के प्रभारी डीआईजी सत्यनारायण कुमार के संज्ञान में पहुंच गया है। डीआईजी ने इसे गंभीरता से लेते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट में आरोप सही पाए जाने पर महिला थाना प्रभारी के खिलाफ कड़ी विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

डीआईजी के आदेश के बाद वैशाली एसएसपी शुभांक मिश्रा ने सदर एसडीपीओ गोपाल मंडल को पूरे मामले की जांच का आदेश दिया। इसके बाद बुधवार को महिला थाना पहुंचकर पूरे मामले की जांच-पड़ताल की गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें