फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: घायल निजी मुंशी की इलाज के दौरान पटना में मौत, अपराधी ने छह गोली मारकर किया था घायल

Thu, 02 Jan 2025 02:19 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

घायल निजी मुंशी की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अपराधी ने मुंशी को छह गोली मारकर घायल किया था।
विज्ञापन
मृतक के परिजन और पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले में छह गोली लगने से घायल हुए राजस्व कर्मचारी के निजी मुंशी की इलाज के दौरान पटना स्थित निजी अस्पताल में सातवें दिन मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। पत्नी और बच्चे का रो-रो कर बुरा हाल है। विदित हो कि बीते 25 दिसंबर को हाजीपुर-मुजफ्फरपुर के एनएच-22 स्थित काजीपुर थाना क्षेत्र के एकरा ओवरब्रिज पर बाइक सवार अपराधियों ने बाइक सवार राजस्व कर्मचारी के निजी मुंशी को घेरकर गोली से छलनी कर दिया था।

विज्ञापन


राहगीरों द्वारा घटना की सूचना पर डायल 112 पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया था। जहां से गंभीर हालत में डाक्टरों ने उसे रेफर कर दिया था। परिजनों द्वारा पटना स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां सर्जरी कर सभी गोली को निकाल दिया गया। लेकिन उसका स्थित नाजुक बनी हुई थी। इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया। मृतक काजीपुर थाना क्षेत्र के अफजलपुर धोबघट्टी गांव निवासी ब्रिजनंदन सिंह के पुत्र मुकेश कुमार (45) के है। जो हाजीपुर अंचल के ही किसी कर्मचारी के निजी मुंशी का काम करता था।

छह से अधिक लगी गोलियां
हालांकि, इस घटना को लेकर काजीपुर थाना के पुलिस अधिकारी ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दी है। जो पटना जिले के राजीव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीराम प्रसाद के पुत्र राजीव रंजन है। FIR दर्ज होने के बाद पुलिस अनुसंधान में जुटी और घटना में शामिल होने पुष्टि होने पर गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन


इस संबंध में काजीपुर थानाध्यक्ष रूपेश कुमार ने बताया कि जिस युवक को गोली लगी थी। उनकी मौत हो गई है। इलाज के दौरान ही घटना में शामिल एक अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बाकी फरार अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि केस अभी अनुसंधान में है, जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें