फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बाइक और नीलगाय की आमने-सामने टक्कर, घटना स्थल पर एक युवक की मौत, परिजनों में मची चीत्कार

Thu, 02 Jan 2025 02:07 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

बाइक और नीलगाय की आमने-सामने टक्कर हो गई। वहीं, टक्कर के बाद घटना स्थल पर ही बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस और अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेतिया में बाइक और नीलगाय की आमने-सामने टक्कर हो गई। वहीं, टक्कर के बाद घटना स्थल पर ही बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना जिले के लौरिया बेतिया मुख्य मार्ग स्थित एनएच-727 बनकटवा मीडिल स्कूल के पास की है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बाइक सवार लौरिया से बेतिया की ओर जा रहे थे। तभी बाइक सवार की नीलगाय से टक्कर हो गई तथा एक युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकी पीछे बैठा दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, नीलगाय भी इस घटना में बुरी तरह घायल हो गई। मृत युवक की पहचान शनिचरी थाना क्षेत्र के गोरा बेलवा गांव निवासी अबुलैश मियां के 25 वर्षीय पुत्र नौशाद आलम के रूप में की गई है। जबकि घायल युवक की पहचान नईम मियां के पुत्र समीम मियां 23 वर्षीय के रूप में की गई है।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, घटना स्थल पर घंटों अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। वहीं, घंटों यातायात बाधित हो गया। पुलिस व ग्रामीणों के मदद से घटना स्थल से जाम हटाकर आवागमन बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन


इधर, थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया है। जख्मी नीलगाय की इलाज के लिए पशु चिकित्सक को सूचना दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें