फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Politics: राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर बोले- मुकेश सहनी एक थके हुए नेता हैं; जनता उन्हें पहले भी नकार चुकी

Thu, 16 May 2024 12:06 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar Politics: मुजफ्फरपुर में भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने मुकेश सहनी को लेकर एक बयान दिया हैं। उन्होंने कहा कि मुकेश सहनी एक हारे हुए राजनेता हैं। उन्होंन कहा कि जब हमारे साथ थे तब भी जनता ने उन्हें नकार दिया था। मुकेश सहनी कोई फैक्टर नहीं है और बीजेपी के 400 पार में कोई रोड़ा नहीं है।
 
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि विपक्ष मुद्दाविहीन है और उलूल जुलूल बात कर जानता को भ्रमित कर वोट लेना चाह रहा है। विपक्ष द्वारा आरक्षण खत्म करने और संविधान बदलने की बात पूरी तरह से भ्रामक है। संविधान और आरक्षण पर खतरा प्रचारित कर विपक्ष लोगों के मन में भय पैदा कर वोट लेना चाहती है। अब संविधान, आरक्षण और लोकतंत्र प्रधानमंत्री मोदी के हाथों में ही सबसे ज्यादा सुरक्षित है।

विज्ञापन


विपक्ष के पास प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ चुनाव में कोई मुद्दा ही नहीं है। मोदी जी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने से संविधान और आरक्षण सुरक्षित रहेगा, लेकिन भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण और परिवारवाद की राजनीति करने वाले विपक्ष का भविष्य खतरे में आ जायेगा। विवेक ठाकुर ने आगे कहा कि मोदी सरकार की योजनाएं समाज के आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पूर्ण रूप से पहुंच रही है। मोदी जी जो बोलते हैं वो करते हैं। वर्ष 2014 में मोदी सरकार बनने के बाद से जो बदलावों का सिलसिला शुरू हुआ वह लगातार जारी है। चाहे धारा 370 हटाने की बात हो या श्रीराम मंदिर निर्माण हो मोदी जी शत प्रतिशत अपने सभी वादों को पूरा किए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें