फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Income Tax : बिहार में एक नेता के आधा दर्जन ठिकानों पर आयकर की टीम का धावा, लोकसभा चुनाव के बीच जांच से हड़कंप

Thu, 16 May 2024 10:58 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

गुरुवार सुबह वार्ड पार्षद के पति विजय झा ने जैसे ही घर का दरवाजा खोला तो वह दंग रह गए।  इनकम टैक्स की टीम अचानक घर के अंदर आ गई।
विज्ञापन
स्थानीय पुलिस को भी लेकर पहुंची इनकम टैक्स की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयकर विभाग की टीम पूर्व वार्ड पार्षद और निवर्तमान पार्षद सीमा झा पति विजय कुमार झा के घर पर पहुंची है। आयकर विभाग के छह से अधिक अधिकारी पार्षद पति के घर को खंगाल रहे हैं। उनके दुकान, कार्यालय और कई अन्य जगहों पर छापेमारी चल रही है। आयकर विभाग की टीम विजय कुमार झा से सघन पूछताछ कर रही है। विजय कुमार झज्ञ पर आय से अधिक संपत्ति, प्रॉपर्टी लेन-देन के आरोप लगे हैं। 

विज्ञापन


बाहर से आने वालों की इंट्री बंद
बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह मालीघाट चौक स्थित नगर निगम वार्ड 41 की पार्षद सीमा झा के पति पूर्व पार्षद विजय झा ने जैसे ही घर का दरवाजा खोला तो वह दंग रह गए।  इनकम टैक्स की टीम अचानक घर के अंदर आ गई। घर में बाहर से आने वालों की इंट्री बंद कर दी गई है। 

इनकम टैक्स की ओर से कोई बयान नहीं दिया गया
अलग-अलग टीम पुरानी बाजार स्थित सविता विवाह भवन, चूना भट्टी रोड स्थित सविता वृद्ध आश्रम, भारत माता चौक के टाइल्स मार्बल दुकान, कोठिया स्थित स्वामी विवेकानंद स्कूल में जांच करने पहुंची है। हालांकि इस मामले में इनकम टैक्स की ओर से कोई बयान नहीं दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें