मुजफ्फरपुर जिले के बोचहा थाने में डायल 112 में तैनात दो जवान का एक रील वायरल हुआ है। इसमें दोनों चर्चित फिल्म शोले के डायलॉग के साथ अपने थानेदार को चैलेंज करते हुए नजर आ रहे हैं कि देख लेना थानेदार साहब हमें मौका मिलेगा तो 15-20 पर भारी पड़ेंगे के साथ पोस्ट किया है। इस पोस्ट को किसी युवक ने अब बिहार पुलिस को कार्रवाई के लिए संज्ञान में दिया है।
बिहार पुलिस में इन दिनों सोशल मीडिया पर रील्स बनाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।अब एक ताजा मामला बोचहा थाने से सामने आया है। जहां पर डायल 112 में तैनात दो पुलिस कांस्टेबल का वर्दी में बनाया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस वीडियो में दोनों ही कांस्टेबल द्वारा एक बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म शोले का मशहूर डायलॉग बोलता हुआ देखा जा रहा है, अगर मौका मिलेगा तो देख लेना थानेदार साहब हम दोनों तो 15 से 20 पर भारी पड़ेंगे।
यह भी पढ़ें: छोटे भाई ने बड़े को घोंपा चाकू, हालत गंभीर; आपसी विवाद के बाद सनकी युवक ने ऐसा किया
फिर आगे वीडियो में बोला, हमने कुछ ज्यादा तो नहीं बोल दिया। बोल ही दिया है तो देख लेंगे पार्टनर। अब यह विवादित डायलॉग कांस्टेबल ने न सिर्फ इसको अपनी वर्दी में बोला है। बल्कि इसे एक बाइक पर और पैदल चलते हुए दिखाया गया है, जिसके बाद अब यह रील भी आम लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है कि क्या अब यह खाकी वर्दी वाले लोग के लिए रील बनाने का मंच बन गई है और क्या वर्दी की गरिमा को ताक पर रखकर इस तरह के वीडियो को बनाया जाना सही है।
यह भी पढ़ें: आठवीं के छात्र की लिखी किताब पढ़कर राज्यपाल दंग, बोले- यह शैक्षणिक वातावरण में नई ऊर्जा का संचार करती है
वहीं, इस मामले की जानकारी के बाद बोचहा थाने के थाना प्रभारी राकेश कुमार यादव ने बताया है कि यह वीडियो जो कि डायल 112 के पुलिस कांस्टेबल के एक सामान्य वीडियो को किसी परिचित व्यक्ति ने एडिट करके सोशल मीडिया पर प्रसारित किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई होगी। अभी हम इस वीडियो की जांच किया जा रहा है।