फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train: क्लोन स्पेशल ट्रेनों का परिचालन नवंबर के अंत तक, पटना-नई दिल्ली और मुजफ्फरपुर-आनंद विहार के बीच चलेंगी

Fri, 18 Oct 2024 09:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर

सार

Bihar Train News: पटना-नई दिल्ली और मुजफ्फरपुर-आनंद विहार क्लोन स्पेशल ट्रेनों का परिचालन अब नवंबर के अंत तक किया जाएगा। इसके लिए ट्रेनों की समय सारणी जारी की गई है।
विज्ञापन
मैलानी में खड़ी पैसेंजर ट्रेन-संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे प्रशासन ने आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए पटना-नई दिल्ली और मुजफ्फरपुर-आनंद विहार के बीच चलने वाली क्लोन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि को बढ़ाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन

 
विस्तारित परिचालन की जानकारी निम्नानुसार है-
1. गाड़ी सं. 02393 पटना-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे पटना से एक नवंबर से 30 नवंबर 2024 तक गुरुवार को छोड़कर सप्ताह के प्रत्येक दिन चलाया जाएगा।
2. गाड़ी सं. 02394 नई दिल्ली-पटना क्लोन स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार कर इसे नई दिल्ली से दो नवंबर से एक दिसंबर 2024 तक शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह के प्रत्येक दिन किया जाएगा।
विज्ञापन

3. गाड़ी सं. 05283 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार क्लोन स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार कर इसे अब मुजफ्फरपुर से 22 अक्तूबर से 30 नवंबर 2024 तक प्रतिदिन चलाया जाएगा।
4. गाड़ी सं. 05284 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर क्लोन स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार कर इसे आनंद विहार से अब 23 अक्तूबर से एक दिसंबर 2024 तक प्रतिदिन चलाया जाएगा।
विज्ञापन

 
यह कदम त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा और भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें