फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: हाजीपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, काम के सिलसिले में जा रहा था दिल्ली

Tue, 30 Jul 2024 02:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर

सार

Hajipur News: हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर काम के सिलसिले में दिल्ली जा रहा युवक ट्रेन से गिर गया, जिसकी वजह से ट्रेन से कटकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर युवक की मौत - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली में हाजीपुर रेलवे स्टेशन के पास पैजेंसर ट्रेन से गिरकर एक रेल यात्री ट्रेन की चपेट में आ जाने के कट गया। जहां उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही हाजीपुर रेल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। क्षत विक्षत शव के पास पड़ा मोबाइल भी पूरी तरह से टूट चुका था। टूटे मोबाइल से निकले सिम कार्ड को रेल पुलिस ने दूसरे फोन में लगाकर घटना की सूचना उसके परिजनों को दी।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान मिर्जापुर समस्तीपुर जिले के सिवैसी गांव निवासी आफताब आलम के 20 वर्षीय पुत्र के तौर पर हुई है। जान गंवाने वाला युवक घर में अकेला कमाने वाला व्यक्ति था। वह काम के सिलसिले में दिल्ली जाने के लिए घर से निकला था और कटिहार पैसेंजर ट्रेन पकड़कर मोहिउद्दीनगर से हाजीपुर रहा था। उसके बाद वह हाजीपुर से दिल्ली के लिए ट्रेन पकड़ने वाला था। तभी हाजीपुर स्टेशन से पहले ही ट्रेन से गिर गया और उसकी चपेट में आ गया, जिसके कारण उसका शव कई टुकड़े में बंट गया।
विज्ञापन

 
इधर, घटना की सूचना मिलते ही तुरंत परिजन हाजीपुर पहुंचे। फिर पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर पुनः वापस घर चले गए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें