फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Journalist Murder: बिहार में फिर एक पत्रकार की हत्या, मुजफ्फरपुर में मीडियाकर्मी की हत्या से पुलिस पर उठा सवाल

Tue, 30 Jul 2024 10:00 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

तुर्की थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि शव पेड़ पर लटका हुआ मिला है। पुलिस हत्या के एंगल पर जांच कर रही है। एफएसएल की टीम की मदद से जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
पत्रकार गौरव कुशवाहा की मौत के बाद जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर में एक और पत्रकार की हत्या कर दी गई। तुर्की थाना क्षेत्र ख़रियार गांव में पत्रकार गौरव कुशवाहा की लाश आम के पेड़ से लटकी मिली है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। घटना के बाद से लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले ही एक पत्रकार की हत्या कर दी गई थी। अब एक और पत्रकार की हत्या कर दी गई। लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। 

विज्ञापन


पेड़ की टहनी से गौरव की लाश लटक रही थी
घटना से परिजन को रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि गौरव की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। फिर भी किसने और क्यों उसकी हत्या की? यह समझ में नहीं आ रहा है। परिजनों का कहना है कि घर से महज 300 मीटर की दूरी पर एक आम के बगीचे में पेड़ की टहनी से गौरव की लाश लटक रही थी। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से कई सैंपल कलेक्ट कर अपने साथ ले गई। 

करीबियों और दोस्तों से जानकारी ली जा रही
तुर्की थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि शव पेड़ पर लटका हुआ मिला है। पुलिस हत्या के एंगल पर जांच कर रही है। गौरव के करीबियों और दोस्तों से जानकारी ली जा रही है। उसे कॉल डिटेल्स को भी खंगाला जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बता दें कि इससे 25 जून की रात अपराधियों ने एक पत्रकार शिवशंकर झा की चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी गई थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें