फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: प्रेमी से मिलने चोरी-छिपे पहुंची प्रेमिका, भनक लगते ही ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ा; करवा दी शादी

Mon, 16 Jun 2025 02:40 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar: गांव में मौजूद लोगों ने युवती के परिजनों को बुलाया। परिजनों के आने पर पंचायत जैसी स्थिति बनी, और फिर सबकी सहमति से प्रेमी-प्रेमिका की मौके पर ही शादी करवा दी गई। लड़के ने युवती की मांग में सिंदूर भरा और फिर उन्हें दूल्हा-दुल्हन के रूप में गांव से विदा किया गया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां प्रेमिका चोरी-छिपे अपने प्रेमी से मिलने पहुंची, लेकिन जब ग्रामीणों की नजर पड़ी तो पूरा घटनाक्रम अचानक मोड़ ले गया। लोगों ने प्रेमी युगल को पकड़ लिया और फिर गांववालों की मौजूदगी में उनकी शादी करवा दी। अब इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, गांव की एक युवती किसी बहाने से घर से निकली और सुनसान गाछी (बगीचे) में अपने प्रेमी से मिलने पहुंची। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ी। जब लोगों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखा तो उन्हें पकड़ लिया गया और पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने एक-दूसरे से प्रेम होने और बालिग होने की बात स्वीकार की। दोनों ने यह भी कहा कि वे शादी करना चाहते हैं।

विज्ञापन


पढ़ें: आपसी विवाद में बुजुर्ग को मारी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत; इलाके में फैली सनसनी    

इसके बाद गांव में मौजूद लोगों ने युवती के परिजनों को बुलाया। परिजनों के आने पर पंचायत जैसी स्थिति बनी, और फिर सबकी सहमति से प्रेमी-प्रेमिका की मौके पर ही शादी करवा दी गई। लड़के ने युवती की मांग में सिंदूर भरा और फिर उन्हें दूल्हा-दुल्हन के रूप में गांव से विदा किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें