फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान, गला दबाकर हत्या का आरोप; दहेज के भेंट चढ़ी बेटी

Thu, 12 Mar 2026 12:19 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

वैशाली के सदर थाना क्षेत्र में दहेज को लेकर नवविवाहिता रंगीला कुमारी की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने पति और सास पर गला दबाकर हत्या कर शव पंखे से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
शादी के समय का फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र में दहेज के लिए एक नवविवाहिता की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि शादी के महज तीन महीने के भीतर ही पति और सास ने मिलकर नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी और घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पंखे से लटका दिया।

विज्ञापन


मृतका की पहचान वैशाली जिले के हरिलोचनपुर सुक्की गांव निवासी सुरेश राय की 21 वर्षीय पुत्री रंगीला कुमारी के रूप में हुई है। बताया गया कि रंगीला कुमारी दो बहनों और एक भाई में शामिल थी। उसकी शादी 04 दिसंबर 2025 को हिंदू रीति-रिवाज से हाजीपुर सदर क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव निवासी राजेश्वर राय के पुत्र रोहित कुमार के साथ हुई थी।

परिजनों के अनुसार, शादी के समय दहेज में नगदी और कई घरेलू सामान दिए गए थे। इसके बावजूद पति रोहित कुमार और उसकी मां इंदु देवी द्वारा एलईडी टीवी और मिक्सर मशीन की मांग की जा रही थी। मांग पूरी नहीं होने पर रंगीला कुमारी को लगातार प्रताड़ित किया जाता था।
विज्ञापन


पढे़ं: लाइन में लगे रहे, गैस नहीं मिली तो भड़क गए लोग...शिवहर में गुस्साई भीड़ ने सड़क कर दिया जाम

बताया जाता है कि रोहित कुमार पेशे से वकील का निजी मुंशी है और हाजीपुर कोर्ट में काम करता है। घटना की सूचना मिलने पर जब मृतका के मायके वाले ससुराल पहुंचे तो घर पर कोई मौजूद नहीं था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मृतका के चाचा पिंटू कुमार ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के बाद से ही दहेज में पैसे, टीवी और मिक्सर मशीन की मांग की जा रही थी। मांग पूरी नहीं होने पर रंगीला के साथ मारपीट भी की जाती थी और वह इसकी शिकायत अपने परिवार से लगातार करती थी। वहीं स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक महिला का शव बरामद किया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें