फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG Crisis: लाइन में लगे रहे, गैस नहीं मिली तो भड़क गए लोग...शिवहर में गुस्साई भीड़ ने सड़क कर दिया जाम

Thu, 12 Mar 2026 11:27 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर

सार

शिवहर के लचका पुल स्थित एचपी गैस एजेंसी पर गैस नहीं मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने गुरुवार को हंगामा कर शिवहर–पिपराही सड़क जाम कर दी। अधिकारियों और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद लोगों को शांत कराकर गैस वितरण शुरू कराया गया।

विज्ञापन
गैस की किल्लत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में रसोई गैस की किल्लत को लेकर उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। गुरुवार को लचका पुल स्थित एचपी गैस एजेंसी पर गैस नहीं मिलने से नाराज लोगों ने जमकर हंगामा किया और शिवहर–पिपराही पथ को जाम कर दिया। सड़क जाम होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

उपभोक्ताओं का आरोप है कि बुधवार की दोपहर 3 बजे से सभी प्रक्रिया पूरी करने के बावजूद उन्हें गैस सिलेंडर नहीं दिया गया। गुरुवार की सुबह से ही लाइन में लगे उपभोक्ताओं को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा, लेकिन गैस नहीं मिलने पर लोगों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने एजेंसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।आक्रोशित उपभोक्ताओं ने एजेंसी पर गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करने का भी आरोप लगाया। हंगामे की सूचना मिलते ही शिवहर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने में जुट गई।

विज्ञापन


पढ़ें:  सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में

बताया जा रहा है कि यह मामला लचका पुल स्थित शिवा एचपी गैस एजेंसी का है, जहां गैस की कमी को लेकर उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी देखी गई। हंगामे की सूचना मिलने पर प्रभारी डीटीओ अनुराग कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी खुशबू कुमारी, सदर बीडीओ मोहम्मद राहुल, थानाध्यक्ष रंधीर कुमार सिंह और इंस्पेक्टर मंजर आलम समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया, जिसके बाद गैस वितरण शुरू कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें