फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पत्नी के मायके जाने से तनाव में था ऑटो चालक, वीडियो कॉल के बाद की आत्महत्या; चार बच्चों को छोड़ गया

Sat, 03 Jan 2026 02:54 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

वैशाली के अमृतपुर गांव में पारिवारिक विवाद से तनाव में चल रहे ऑटो चालक पप्पू भगत ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। 

विज्ञापन
मृतक के परिजन रोते बिलखते
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली थाना क्षेत्र में एक ऑटो चालक द्वारा घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना वैशाली थाना क्षेत्र के अमृतपुर गांव की है। मृतक की पहचान दुमदुमा गांव निवासी पप्पू भगत के रूप में हुई है। पप्पू भगत पिछले दो वर्षों से अमृतपुर गांव में मकान बनाकर रह रहा था और ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।

परिजनों के अनुसार, पप्पू भगत और उसकी पत्नी रिंकी देवी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। विवाद बढ़ने के बाद उसकी पत्नी घर छोड़कर मायके चली गई थी, जिसके बाद पप्पू भगत मानसिक तनाव में रहने लगा था। बताया जा रहा है कि बीती देर रात पप्पू भगत ने आत्महत्या करने का निर्णय लिया और इससे पहले उसने पत्नी को वीडियो कॉल कर इसकी जानकारी दी। पत्नी जब तक आसपास के लोगों को सूचना देती, उससे पहले ही पप्पू भगत ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


पढ़ें;  मधुबनी में सड़क जाम हटाने गई पुलिस टीम पर हमला, बीडीओ-सीओ समेत कई घायल

जब ग्रामीण उसके घर पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर वैशाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि पप्पू भगत अपने पीछे तीन पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गया है। पिता की मौत के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

वैशाली थाना प्रभारी ने बताया कि पति-पत्नी के विवाद के चलते अमृतपुर गांव में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से अभी तक कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें