फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: वैशाली के हाजीपुर मंडल कारा में बंद विचाराधीन कैदी की मौत, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप

Wed, 11 Sep 2024 04:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Vaishali News: जेल प्रशासन ने बताया गया कि युवक बीमार था, जिसे इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। जहां पर डॉक्टर द्वारा डिस्चार्ज करने के बाद उसे जेल में लाया गया था। लेकिन बीती रात अचानक अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
कैदी की मौत को लेकर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के हाजीपुर मंडल कारा में बंद एक विचाराधीन कैदी की मौत हो गई। कैदी की मौत हो जाने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मृतक कैदी की पहचान जिले के राघोपुर थानाक्षेत्र के मलिकपुर गांव निवासी दिवंगत शंकर दास के संजय दास (27) के रूप में हुआ है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, राघोपुर थाना पुलिस ने एक साल पहले आरोपी को पत्नी की हत्या मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जेल जाने के दो-तीन महीने बाद कैदी की तबीयत बिगड़ गई। उसके बाद उसका कारा अस्पताल से लेकर पटना पीएमसीएच तक इलाज कराया गया। पीएमसीएच से डिस्चार्ज होने के बाद उसे कारा में रखा गया था। लेकिन बीती देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मंडल कारा अस्पताल से इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया था। लेकिन सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में ही कैदी कि मौत हो गई। उसके बाद मजिस्ट्रेट अनुराग मिश्रा की देखरेख में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

मृतक कैदी के परिजनों ने आरोप लगाया कि जेल प्रशासन द्वारा सही से इलाज नहीं कराया गया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई है। बताया कि जब वह जेल गया था तब बिल्कुल ठीक था। कोई बीमारी नहीं थी। जेल प्रशासन द्वारा उसे सही से खाना-पीना नहीं दिया गया, जिससे कैदी की मौत हो गई।
विज्ञापन


इधर, इस घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। वहीं, हाजीपुर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार वालों को सौंप दिया गया है। जेल प्रशासन की ओर से बताया गया कि युवक बीमार था, जिसे इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। जहां पर डॉक्टर द्वारा डिस्चार्ज करने के बाद उसे जेल में लाया गया था। लेकिन बीती रात अचानक अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें