फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: ससुराली जमीन की चाहत में क्या कर गुजरा पति! दहेज से मन नहीं भरा तो पत्नी का ऐसा वीडियो वायरल कर दिया

Sat, 27 Apr 2024 01:43 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Video Viral For Land: ससुराल की जमीन हासिल करने की चाहत में कोई क्या कर सकता है, यह अब सामने आने लगा है। इस बार एक व्यक्ति को पूरे प्रयास के बावजूद जब ससुराल से जमीन नहीं मिली तो उसने पत्नी का आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल कर दिया।
 
विज्ञापन
काजी मोहम्मदपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोर्ट और सरकार के फैसलों के कारण पारिवारिक संपत्ति पर बेटियों की दखलंदाजी के कारण हिंसात्मक घटनाएं और रिश्ते टूटने की खबरें सामने आती रहती हैं। लेकिन इस बार दूसरे तरह का मामला सामने आया है। मुजफ्फरपुर में ससुराली जमीन हासिल नहीं कर पाने पर एक शख्स ने अपनी ही पत्नी की आपत्तिजनक तस्वीरों और वीडियों को वायरल कर ससुराल वालों से बदला लिया है।

विज्ञापन


यहां 10 धुर जमीन के लिए एक शख्स ने अपनी ही पत्नी की आपत्तिजनक तस्वीरों-वीडियो को वायरल कर दिया है। यह मामला काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र का है, जहां पर पत्नी ने अपने पति के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। इस मामले में पुलिस जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति शादी के बाद से लगातार दहेज की मांग कर रहे थे, जिसमें 10 धुर जमीन की भी मांग कर रहे थे। जब परिजनों ने जमीन देने से इनकार कर दिया तो इससे नाराज होकर उसके पति ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीर को ही वायरल कर दिया। पीड़िता ने बताया कि वह पांच माह की गर्भवती भी है।
विज्ञापन

 
पीड़िता ने आगे बताया कि उसकी शादी शहर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के आम गोला निवासी रेलवे के लोको पायलट के साथ बड़ी धूमधाम से हुई थी। शादी दो वर्ष पूर्व 2022 मार्च में हुई थी। दहेज के रूप में परिवार ने 15 लाख रुपये और 10 भर सोना भी दिया था। उसके बाद से 10 धुर जमीन की मांग की जा रही थी। हमारा घर समस्तीपुर जिले में घर है। शादी के बाद से ही यह लोग दबाव बना रहे थे और 10 धुर जमीन की मांग कर रहे थे। इसके साथ ही जमीन को लेकर के कई बार मारपीट किया करते थे। लेकिन अब जब मांग पूरी नहीं हुई तो सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक तस्वीरों को वायरल कर दिया है।
 
काजी मोहम्मदपुर थाना के एसएचओ मनोज कुमार साह ने बताया कि एक महिला ने अपने पति के खिलाफ उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करने और प्रताड़ित करने से संबंधित एक शिकायत दर्ज करवाई है। महिला जिला समस्तीपुर की रहने वाली है। पति पर गंभीर आरोप लगा है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें