फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: एसएसपी सुशील कुमार ने एक ही दिन में 16 पुलिसकर्मियों को किया निलंबित, कार्रवाई से महकमे में हड़कंप

Tue, 29 Apr 2025 05:52 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar: एसएसपी सुशील कुमार ने स्पष्ट किया कि जो पुलिसकर्मी विभागीय निर्देशों का अनुपालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि बीते कुछ समय से जिले में बालू और शराब माफियाओं से मिलीभगत तथा लापरवाही की लगातार शिकायतें मिल रही थीं।
विज्ञापन
एसएसपी सुशील कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर के एसएसपी सुशील कुमार इन दिनों लगातार एक्शन मोड में हैं। इसी कड़ी में उन्होंने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में 16 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

दरअसल, सरैया थाना में औचक निरीक्षण के दौरान गंभीर लापरवाही पाए जाने पर एसएसपी ने सात पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इनमें एक सब-इंस्पेक्टर, दो एएसआई और चार चौकीदार शामिल हैं। इसके अलावा, पुलिस लाइन और विभिन्न थानों से ड्यूटी से बिना सूचना के गैरहाजिर पाए गए नौ अन्य पुलिसकर्मियों को भी निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन


पढ़ें: 13 साल की नाबालिग बच्ची के साथ घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म, बहन के साथ रहती थी पीड़िता; आरोपी फरार    

एसएसपी सुशील कुमार ने स्पष्ट किया कि जो पुलिसकर्मी विभागीय निर्देशों का अनुपालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि बीते कुछ समय से जिले में बालू और शराब माफियाओं से मिलीभगत तथा लापरवाही की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों की जांच के बाद यह कदम उठाया गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। अब तक कई पुलिसकर्मियों को उनके अच्छे कार्यों के लिए सम्मानित भी किया जा चुका है एसएसपी ने कहा, "हमारा उद्देश्य पुलिसिंग में पारदर्शिता और जवाबदेही लाना है। लापरवाह अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा, वहीं जो ईमानदारी और निष्ठा से काम करेंगे उन्हें प्रोत्साहन मिलेगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें