फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम-यादव विवादित बयान: RJD का MP देवेश चंद्र ठाकुर पर तंज, ‘RK सिंह अभी आरा से हारे हैं, आगे पता चल जाएगा’

Wed, 19 Jun 2024 04:42 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

Devesh Chanda Thakur Controversy: राजद नेता ने कहा कि उनके (देवेश चंद्र ठाकुर) द्वारा दिए गए बयान से देश को एकता और अखंडता पर आघात पहुंचा है। यह खेदजनक है। उनके बयान ने हमें भी आहत किया है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में यह जरूरी नहीं कि जो हमें वोट दे, हम उसी का काम को करें।
विज्ञापन
सीतामढ़ी सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के विवादित बयान के बाद बिहार में सियासी पारा गर्म है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सीतामढ़ी से नव निर्वाचित सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के बयान को लेकर बिहार की राजनीति का सियासी पारा बढ़ा हुआ है। जदयू सांसद द्वारा यादव मुस्लिम और अन्य जातियों को लेकर दिए गए बयान पर राष्ट्रीय जनता दल लगातार सवाल उठा रहा है। अब राजद के मीनापुर से MLA राजीव कुमार उर्फ मुन्ना यादव ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि देवेश चंद्र ठाकुर का बयान देश की एकता और अखंडता को आहत करने वाला है। उनके दिए गए बयान ने लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूत कड़ी को आहत किया है। मैं खुद उनके दिए गए बयान से आहत हूं।

विज्ञापन


राजद के विधायक मुन्ना यादव ने कहा कि यही नहीं, आरा के पूर्व सांसद और भारत सरकार के मंत्री रहे आरके सिंह द्वारा दिए गए विवादित बयान पर भी चुटकी ली। उन्होंने कहा कि आरके सिंह कहते हैं कि जो गांव ने मुझे वोट नहीं दिया उसको देख लेंगे। आरके सिंह को पता होना चाहिए कि लोकसभा का चुनाव अभी हुआ है, अभी आगे भी चुनाव होने वाले हैं। अभी तो जान बची है, आने वाले चुनाव में इन्हें सब जनता मिलकर समझा देगी।
 

विज्ञापन

सीतामढ़ी सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के विवादित बयान के बाद बिहार में सियासी पारा गर्म है - फोटो : अमर उजाला
राजद एमएलए ने कहा कि लोकतंत्र में पहली बार ऐसा हुआ है कि एक जानकार और अच्छा इंसान इस तरह का बयान कैसे दे सकता है। मैं खुद इसकी निंदा करता हूं। जो देवेश चंद्र ठाकुर कहते हैं कि मुझे तो 2% वोट मिला है तो यह गर्व करने वाली बात होनी चाहिए कि इन लोगों ने अपनी विचारधारा से हटकर वोट करने का काम किया है। देवेश चंद्र ठाकुर को ऐसे लोगों के चरण स्पर्श करने चाहिए थे।

राजद नेता मुन्ना यादव ने कहा कि उनके (देवेश चंद्र ठाकुर) द्वारा दिए गए बयान से देश को एकता और अखंडता पर आघात पहुंचा है। यह खेदजनक है। देवेश चंद्र ठाकुर के बयान ने हमें भी आहत किया है। RJD विधायक ने कहा है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में यह जरूरी नहीं कि जो हमें वोट दे, हम उसी का काम को करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें