फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vaishali: आंध्र प्रदेश में शहीद हुआ बिहार का लाल, जलप्रपात में डूब रहे सैलानी को बचाने के दौरान हुआ था हादसा

Thu, 19 Sep 2024 06:31 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Vaishali: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में जलप्रपात में डूब रहे सैलानी को बचाने के क्रम में हादसा हो गया। इस हादसे में नौसेना के जवान दीपक कुमार की मौत हो गई। मृतक दीपक बिहार के वैशाली जिले के रहने वाले थे।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौसैना के जवान दीपक कुमार (30) बीते शनिवार को आंध्र प्रदेश में कर्तव्य निभाते हुए शहीद हो गए। वे बिदुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रहिमापुर पंचायत के वाजितपुर मलाही (उचिडीह) निवासी होरिल सिंह के पुत्र थे। जोकि विशाखापत्तनम से करीब 82 किलोमीटर दूर स्थित एक जलप्रपात में डूब रहे सैलानी को बचाने के क्रम में पानी में डूब गए। घटना के 24 घंटे के बाद नौसेना कैम्प की मदद से दीपक का शव पानी से बरामद किया गया। इस घटना की खबर सुनकर पूरे गांव में मातम छा गया है।

विज्ञापन


शव उनके पैतृक गांव पहुंचा। जहां परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों से मुलाकात के बाद अन्य नौसेना के जवानों ने उनके शव को परिजनों की मदद से राजकीय सम्मान के साथ चेचर घाट पर अंतिम विदाई दी। उनके अंतिम शव यात्रा में करीब हजारों से अधिक लोग शामिल हुए। हर किसी लोग शहीद दीपक को एक झलक देखने के लिए हाजीपुर महनार मुख्य मार्ग पर जुटे रहें। उसके कम्पनी के जवान द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दी गई है। 

बताया गया है कि इंडियन नेवी का मृतक जवान बीते साढ़े तेरह साल से देश की सेवा में था और डेढ़ साल बाद रिटायर्ड होकर वे अपने घर लौटता। मृतक जवान के दो संतान है पाच वर्ष का दिव्यांशु,और तीन वर्ष की दिविशा। उसके आकस्मिक निधन से घर के लोगो का रो-रोकर बुरा हाल है।गाव का माहौल भी शोकाकुल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें