फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: गांव की गुमनामी से राष्ट्रपति भवन तक का सफर, मुजफ्फरपुर की ‘सोलर दीदी’ को मिला गणतंत्र दिवस का न्योता

Sun, 18 Jan 2026 02:49 PM IST
तिरहुत ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar: मुजफ्फरपुर की सोलर दीदी देवकी देवी को गणतंत्र दिवस समारोह के लिए राष्ट्रपति भवन से निमंत्रण मिला है। सोलर पंप से आत्मनिर्भर बनीं देवकी देवी 100 से अधिक किसानों को सस्ती सिंचाई सुविधा देकर महिला सशक्तिकरण की मिसाल बन चुकी हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रपति भवन से विशेष निमंत्रण मिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां प्रखंड अंतर्गत ककड़ाचक गांव की रहने वाली ‘सोलर दीदी’ के नाम से मशहूर देवकी देवी को इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति भवन से विशेष निमंत्रण मिला है। यह निमंत्रण भारतीय डाक विभाग के पोस्टमास्टर द्वारा स्वयं उनके घर जाकर सौंपा गया।

विज्ञापन


देवकी देवी की कहानी संघर्ष, आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण की मिसाल है। अगस्त 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ में देवकी देवी के कार्यों की विस्तृत चर्चा की थी। अब गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने का अवसर मिलना उनके जीवन का ऐतिहासिक क्षण बन गया है।

सरकार की ओर से देवकी देवी और उनके पति के लिए 25 जनवरी को पटना से दिल्ली तथा 26 जनवरी को दिल्ली से पटना आने-जाने के लिए एयर इंडिया के हवाई टिकट उपलब्ध कराए गए हैं। इस दौरान उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने का अवसर भी मिलेगा।
विज्ञापन


पढ़ें: पूर्णिया में कोर्ट से तारीख कर लौट रहे बाइक सवारों को ट्रक ने कुचला, महिला सहित दो की दर्दनाक मौत

देवकी देवी ने सौर ऊर्जा से चलने वाले सिंचाई पंप की शुरुआत कर न सिर्फ अपने परिवार को आर्थिक तंगी से बाहर निकाला, बल्कि आज वे आसपास के 100 से अधिक किसानों को सस्ती सिंचाई सुविधा उपलब्ध करा रही हैं। जीविका से जुड़कर शुरू किया गया यह प्रयास अब ग्रामीण आत्मनिर्भरता और महिला उद्यमिता का उदाहरण बन चुका है।

शुरुआत में कुछ एकड़ जमीन की सिंचाई करने वाली ‘सोलर दीदी’ आज अपने सोलर पंप से 40 एकड़ से अधिक खेतों की फसलों को पानी पहुंचा रही हैं। इस कार्य में उनके पति का पूरा सहयोग रहता है। सोलर सिंचाई सेवा से उन्हें प्रतिदिन लगभग 700 से 800 रुपये की आमदनी हो जाती है।
विज्ञापन


देवकी देवी कहती हैं, “पहले गांव में हमें कोई पूछता नहीं था, आज लोग दिनभर मिलने आते हैं। बधाई, आशीर्वाद और शुभकामनाएं देते हैं। लोग मुख्यमंत्री तक नहीं पहुंच पाते, लेकिन हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिल चुके हैं और अब भारत की राष्ट्रपति से मिलने जा रहे हैं। कभी ट्रेन में सफर करना सपना लगता था, आज हवाई जहाज से दिल्ली जाएंगे और गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होंगे। यह सब किसी सपने से कम नहीं है। देवकी देवी आज न सिर्फ अपने गांव, बल्कि पूरे प्रखंड और जिले का नाम रोशन कर रही हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें