वैशाली में दहेज के लिए नवविवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर ससुराल वालों ने शव स्कॉर्पियो से सोनपुर स्थित मायके के दरवाजे पर फेंक दिया। पति सहित पांच लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।
वैशाली जिले के करताहा थाना क्षेत्र अंतर्गत करताहा बुजुर्ग गांव की एक नवविवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि ससुराल वालों ने हत्या के बाद शव को पुलिस का स्टीकर लगी एक स्कॉर्पियो से सारण जिले के सोनपुर अनुमंडल अंतर्गत हरिहरनाथ थाना क्षेत्र के चिड़िया बाजार स्थित उसके मायके के दरवाजे पर फेंक दिया और फरार हो गए। इस मामले में मृतका के पिता जयप्रकाश महतो के आवेदन पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। हालांकि घटना के दो दिन बाद भी पुलिस किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
CCTV फुटेज वायरल, स्कॉर्पियो से शव फेंकते दिखा आरोपी
पति दरोगा का निजी चालक होने की चर्चा
9 मई 2025 को हुई थी शादी
जयप्रकाश महतो ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री सरिता प्रकाश की शादी 9 मई 2025 को करताहा बुजुर्ग गांव निवासी स्वर्गीय रघुनाथ के पुत्र सत्येंद्र कुमार से की थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर सरिता के साथ मारपीट करता था। अंततः शुक्रवार की रात उसकी हत्या कर शव मायके के पास फेंक दिया गया।
पुलिस अधिकारियों का बयान
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को करताहा थाना को सूचना मिली थी कि करताहा बुजुर्ग निवासी सत्येंद्र कुमार ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव सोनपुर में फेंक दिया है। सूचना मिलने के बाद करताहा थाना अध्यक्ष सोनपुर पहुंचे और घटना का सत्यापन किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा गया। मृतका के परिजनों ने सोनपुर थाना में ही मामला दर्ज कराने की इच्छा जताई, जिसके बाद हरिहरनाथ थाना में केस दर्ज किया गया। करताहा थाना पुलिस जांच में सहयोग कर रही है।