फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मॉर्निंग वॉक पर गई महिला गंगा नदी में डूबी, शव तलाशते समय स्थानीय लोग नाव में फंसे

Tue, 30 Sep 2025 10:54 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

बिहार के वैशाली जिले में मॉर्निंग वॉक पर गई शिला देवी गंगा नदी में डूब गई। शव की तलाश में स्थानीय लोग नाव में गए, लेकिन आधा दर्जन लोग तेज धारा में फंस गए।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के वैशाली जिले में सुबह-सुबह एक बड़ा हादसा हुआ जब मॉर्निंग वॉक पर गई एक महिला गंगा नदी में डूब गई। महिला के शव की तलाश में जब स्थानीय लोग नाव में सवार होकर बीच गंगा नदी गए, तो आधा दर्जन लोग भी तेज धारा में फंस गए। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, नदी में डूबी महिला का शव अभी तक बरामद नहीं हो सका है। नदी का बहाव बहुत तेज है और आशंका जताई जा रही है कि महिला बहकर काफी दूर चली गई है।
विज्ञापन


यह घटना सहदेई प्रखंड क्षेत्र के गनियारी की है, जहां पिछले कई दिनों से भीषण कटाव हो रहा है। घटना के अनुसार, देसरी प्रखंड के भिखनपुरा वार्ड नंबर 3 निवासी अरुण महतो की पत्नी शिला देवी मॉर्निंग वॉक पर गई थी। टहलते-टहलते महिला कटाव देखने पहुंची, लेकिन उसी स्थान की मिट्टी अचानक नदी में कट गई और महिला गंगा में समा गई।

पढे़ं: खुले देवी मां दुर्गा पट, पंडालों में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब; रोशनी से सराबोर हुआ मुजफ्फरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास मौजूद लोग जब तक कुछ कर पाते, महिला पहले ही डूब चुकी थी और नदी की तेज धारा में बह चुकी थी। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। एसडीआरएफ की टीम लगातार महिला के शव की तलाश कर रही है, लेकिन तेज बहाव के कारण सर्च ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है। स्थानीय पुलिस ने बताया कि महिला के डूबने की सूचना मिली है। शव की खोजबीन जारी है और पूरे मामले की जांच पड़ताल भी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें