फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: गैस सिलेंडर फटने से होने से लगी भीषण आग, 40 घर जले; दो परिवार कर रहे थे बेटियों की शादी की तैयारियां

Tue, 16 Apr 2024 04:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bettiah News: बेतिया के एक गांव में गैस सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग में चालीस घर जलकर राख हो गए। बताया जा रहा है कि कुल तीन घरों में गैस सिलेंडर फटे थे, जिससे आग भड़कती ही रही। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
आग लगने के बाद का दृश्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेतिया में गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि आग लगने की घटना में 40 घर चलकर राख हो गए। दो परिवारों के घर में बेटी की शादी होनी थी, लेकिन आग ने दोनों परिवारों द्वारा जुटाया गया सामान, कपड़े और तैयारी सब को बर्बाद कर दिया। घटना के बाद से पीड़ित परिवारों का रो-रो कर बुरा हाल है। यह घटना बगहा पुलिस जिले के बथवरिया थाना क्षेत्र के टेसरहिया बथवरिया गांव की है।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, बथवरिया थाना क्षेत्र के टेसरहिया बथवरिया में सोमवार की देर रात अचानक गैस सिलेंडर फट जाने के कारण आग लग गई। सिलेंडर फटने के बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। हालांकि सूचना पर पहुंची अग्निशमन की टीम और ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

बताया जा रहा है कि सिलिंडर ब्लास्ट होने से जनार्दन यादव के घर में आग लगी थी। फिर उसके चपेट में वार्ड नंबर 12 के पांच घर आ गए। आग की विकराल लपटों पर काबू पाना बहुत ही मुश्किल हो रहा था। इतने में आग ने वार्ड नंबर 13 के 35 घर भी जला दिए। इधर, जनार्दन यादव के बाद शंभू यादव और सुरेंद्र यादव के घर में रखे सिलेंडर भी फट गए, जिससे स्थिति को संभालना और मुश्किल हो गया। फिर सब कुछ जलकर राख हो गया। इसमें कितना आर्थिक नुकसान हुआ है, इसका आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन

 
आग लगने की सूचना मिलने के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रखंड के कर्मी घटनास्थल पर पहुंचकर नुकसान का जायजा ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि 21 अप्रैल को हरिकिशन यादव की बेटी की शादी थी। तैयारी लगभग पूरी कर ली गई थी। लेकिन आग ने सब कुछ जलाकर राख कर दिया। दूसरी ओर, 23 अप्रैल को धंधार यादव की बेटी की शादी थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें