बेतिया में जनसुराज पार्टी के एक नेता का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा रहा है कि जनसुराज पार्टी के नेता अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर बिजली विभाग के कर्मियों से दुर्व्यव्हार कर रहे हैं। साथ ही स्मार्ट मीटर लगाने गए जेई के साथ धक्का-मुक्की भी की गई है। वहीं, जेई को बंधक बनाने का भी प्रयास किया गया है।
मामला जिले के मनुआपुल थाना क्षेत्र के मेहंदीयाबारी चौक की है। वहीं, मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा रहा है कि राजेश चौधरी और उनके बेटे साहिल चौधरी द्वारा जेई के साथ धक्का-मुक्की किया गया है और उन्हें बंधक बनाने का भी प्रयास किया जा रहा है। राजकिशोर चौधरी प्रशांत किशोर के जनसुराज पार्टी के नेता हैं। इससे पहले भी जिला पार्षद का भी चुनाव लड़ चुके हैं। वहीं, पुलिस ने मामले में दो लोगों के विरोध एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी हुई है। जनसुराज पार्टी के नेता का यह दबंगई क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है, जितनी मुंह उतनी बातें सुनने को मिल रही हैं।
इधर, थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि कुमारबाग के जेई राकेश कुमार के साथ धक्का-मुक्की करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जेई ने साक्ष्य के आधार पर एक वीडियो भी पुलिस को उपलब्ध कराया है। मामले में जेई राकेश कुमार के आवेदन पर राजकिशोर चौधरी एवं उनके पुत्र साहिल चौधरी के विरोध एफआईआर दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार, राजकिशोर चौधरी इलाके के रसूख वाले शख्स हैं। अभी जनसुराज के बिहार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हैं। उनकी मनुआपुल इलाके में कपड़े के साथ ही बालू, सरिया और गिट्टी की दुकान है। चनपटिया प्रखंड से पंचायत समिति सदस्य रहे हैं। उनकी पत्नी भी उप प्रमुख रही हैं। पिछली बार खुद जिला पार्षद चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे। उन पर पहले से मारपीट का केस भी है।