फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सीतामढ़ी में शिक्षक के साथ अभद्रता, जूते की माला व चेहरे पर पेशाब करने का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

Sun, 20 Oct 2024 10:34 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

Bihar: बैरगनिया के अशोगी वार्ड-8 में शिक्षक जितेंद्र पासवान की पिटाई के मामले में पुलिस जांच कर रही है। शिक्षक का आरोप है कि शनिवार को उनका और उनके परिवार का घेराव कर मारपीट की गई। क्या है पूरा मामला जानें…

विज्ञापन
शिक्षक के साथ मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया शहर के अशोगी वार्ड-8 निवासी व बनवारी स्कूल के शिक्षक जितेंद्र पासवान के साथ पिटाई का मामला सामने आया है। मारपीट का कुछ वीडियो क्लिप भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि उक्त घटना तब हुई जब शिक्षक अपने स्कूल के लिए जा रहे थे। हालांकि, मामले को लेकर दोनों पक्ष से स्थानीय थाना में आवेदन दिया गया है। फिलहाल, पुलिस गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन


दरअसल, दूसरे पक्ष के ओर से भी शिक्षक व उनके परिजन के विरुद्ध कई आरोप लगाए गए है। घटना का कारण पुराना विवाद बताया जा रहा है। शिक्षक जितेंद्र बताते है कि शनिवार की सुबह 9 बजे अपने पुत्र चिराग पासवान के साथ बाइक से स्कूल जा रहे थे।

इसी दौरान में गांधी नगर के पास अर्जुन पासवान व उनके परिजन घेरकर मारपीट करने लगे। बचाने पहुंची बहन रंजीता देवी के साथ भी मारपीट की गई। उसके बाद जूता का माला पहनाया व चेहरे पर पेशाब कर दिया। बताया गया कि शिक्षक जितेंद्र पासवान के द्वारा पूर्व के मुकदमे को सुलह करने से इंकार करने को लेकर उक्त घटना को अंजाम दिया गया है। इस सिलसिले में थाना को आवेदन दिया गया है।
विज्ञापन


इधर दूसरे पक्ष के रूपलाल पासवान की पत्नी शारदा देवी ने थाना को आवेदन देकर कहा है कि सुबह नौ बजे में घर में थी। तभी हल्ला सुनकर बाहर आई तो देखा कि जितेंद्र पासवान, धर्मेंद्र पासवान, रामा पासवान, चिराग पासवान, रंजीता देवी मेरे पुत्र अर्जुन पासवान को बुरी तरह मारपीट कर रहे है, जबकि अर्जुन की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। जब मैं बचाने गयी तो जितेंद्र व धर्मेंद्र ने साड़ी पकड़कर धक्का दे दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें